×

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप: क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा, जानें यह जरूरी बात

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सबसे जरूरी पार्टनर का कम्यूनिकेशन होना मायने रखता है। आपको बता दें कि कम्यूनिकेशन होना तो सभी रिलेशन में होता है लेकिन लॉन्ग डिस्टेंस में ज्यादा मायने हो जाता है क्योंकि इसमें आप अपने पार्टनर से रोज नहीं मिल सकते हैं।

Shraddha Khare
Published on: 2 Feb 2021 8:50 AM GMT
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप: क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा, जानें यह जरूरी बात
X
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप: क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा, जानें यह जरूरी बात photos (social media)

नई दिल्ली : क्या आपको लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप प्यार हुआ है। अगर हुआ है तो इस लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को निभाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसमें दोनों पार्टनर एक दूसरे से काफी दूर रहते हैं। इस रिलेशनशिप में रोज मिलना नहीं हो जाता हैं। इस रिलेशनशिप में छोटी -छोटी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। लॉग्स डिस्टेंस को निभाना आसान नहीं होता, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

कम्यूनिकेशन होना बहुत जरूरी होता है

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सबसे जरूरी पार्टनर में कम्यूनिकेशन होना मायने रखता है। आपको बता दें कि कम्यूनिकेशन होना तो सभी रिलेशन में होता है लेकिन लॉन्ग डिस्टेंस में ज्यादा मायने हो जाता है क्योंकि इसमें आप अपने पार्टनर से रोज नहीं मिल सकते हैं इसलिए समय - समय पर एक-दूसरे का कॉल पर बात करना इम्पोर्टेन्ट होता है। अगर आप ज्यादा बिजी है तो मैसेज पर बात कर लें। किसी भी रिलेशनशिप में कम्यूनिकेशन गैप से रिश्ते में तनाव आ जाता है।

वीडियो कॉलिंग करना

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को चलाने के लिए वीडियो कॉलिंग करना भी अच्छा रास्ता है। जिससे आप अपने पार्टनर के और करीब हो पाते हैं। अगर आप अपनी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को और मजबूत बनाना चाहते हैं तो वीडियो कॉलिंग को समय समय पर जरूर कर लें।

long distance

समय निकालकर छुट्टी पर जरूर जाए

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में अगर आप है तो कभी कभी समय निकालकर अपने पार्टनर से मिल लेना चाहिए। इससे रिस्ता और भी मजबूत बनता है। अपने पार्टनर के साथ समय बिताना बहुत जरूरी होता है। इससे कई बाते हो जाती है जो आप एक दूसरे से फोन पर नहीं कर पाते हैं। इसलिए अपने पार्टनर के साथ समय निकालकर छुट्टी प्लान करे।

इसे भी पढ़ें…. मां लक्ष्मी का प्रतिरूप है ये रत्न, ऐसे करें इस्तेमाल, हो जाएंगे मालामाल

रिश्ते में प्यार का इजहार करते रहना चाहिए

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को मजबूत बनाए रखने के लिए प्यार का इजहार करते रहना चाहिए। इससे आपके रिश्ते में मजबूती बनी रहती है। समय - समय पर रिश्ते में प्यार का इजहार करते रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें….महिलाएं न भूलें खुद कोः मम्मी बनने के बाद भी रहें ऐसे अपडेट, ये हैं टिप्स

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story