×

प्यार की मिसाल हैं ये बॉलीवुड की जोड़ियां, यहां देखिये पूरी लिस्ट

अनुष्का अक्सर ही विराट के मैच के दौरान उन्हें चीयर करती भी दिखाईं दी। कई बार ऐसा भी हुआ कि जब विराट अच्छा नहीं खेल पाए तो इसके लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहराया गया।

Manali Rastogi
Published on: 31 Oct 2019 11:03 AM GMT
प्यार की मिसाल हैं ये बॉलीवुड की जोड़ियां, यहां देखिये पूरी लिस्ट
X
प्यार की मिसाल हैं ये बॉलीवुड की जोड़ियां, यहां देखिये पूरी लिस्ट

लखनऊ: बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अक्सर ही ट्रेंड सेटर बन जाते हैं। यही नहीं, फैंस उनको कॉपी भी करते हैं। ऐसे में आज हम ऐसे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की बात करेंगे, जो कि कपल हैं और फैंस के सामने अपने प्यार की मिसाल पेश करते हैं। दरअसल प्यार ना जात देखता है ना धर्म, ना ऊंच और ना ही नीच,प्यार करने वाला ना गरीब होता है ना ही अमीर, बस प्यार तो किसी को भी कहीं हो सकता है। इससे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी बच नहीं पाये हैं।

रणवीर-दीपिका

रणवीर और दीपिका ने ऑफिशियल तौर पर अब पति-पत्नी बन गए है, दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हैं।दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक हैं। जब ये दोनों साथ में हाथों में हाथ डालकर किसी अवॉर्ड शो में दिखाई देते हैं तो पता नहीं कितने लोग उन्हें देखकर वैसे ही सपने सजाने लगते हैं। ये दोनों 2013 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ की शूटिंग के एक दूसरे के करीब आए।

यह भी पढ़ें: बीजेपी-आरएसएस पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, लगाए गंभीर आरोप

इस फिल्म में दोनों के बहुत रोमांटिक सीन भी देखने को मिले. फिल्म ही नहीं इनकी रीयल लाइफ जोड़ी भी हिट रही. इसके बाद 2015 में रणवीर ने आईफा अवॉर्ड के मंच पर लाल गुलाब देकर दीपिका को प्रपोज किया। इसके बाद ये जोड़ी फिल्म ‘बाजरीव मस्तानी’ में भी नज़र आई जिसे काफी पसंद किया गया।

रणबीर-आलिया

इस कड़ी में आजकल एक नाम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का लिया जा रहा है। दोनों की जोड़ी को फैंस पसंद कर रहे है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि आने वाले साल में ये रियल जोड़ी बन जाएगी। अभी इनके प्यार की शुरुआत हुई है। मगर दोनों के शादी के कार्ड्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। कुछ लोग इसे सच बता रहे हैं तो कुछ इसे फर्जी बता रहे हैं। अब देखना ये है कि इनका प्यार अपने मुकाम तक पहुंचता है या नहीं।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

बॉलीवुड के उन ड्रीम कपल्स के बारे में जिन्हें देखकर हर किसी के दिल में प्यार के फूल खिलने लगते हैं और आमलोग भी अपने प्यार की कहानी को भी वैसा ही मोड़ देना चाहते हैं। क्रिकेट और बॉलीवुड का लव एंगल तो हमेशा हिट रहता है। जब भी किसी खिलाड़ी को बॉलीवुड की एक्ट्रेस से प्यार होता है तो खूब सुर्खियां बनती हैं।

यह भी पढ़ें: ‘विवादित’ है EU का कश्मीर दौरा! जानिए भारत ने इसे क्यों रखा अनौपचारिक

ऐसा ही कुछ हुआ जब विराट कोहली व अनुष्का शर्मा से हुआ। 2013 में इन दोनों की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई। कई बार विराट कोहली को अनुष्का के घर के बाहर स्पॉट किया गया। इसके बाद दुनिया से बेखबर ये दोनों अक्सर ही साथ नज़र आने लगे।इस रिलेशनशिप पर अनुष्का ने कभी खुलकर नहीं बोला, लेकिन विराट हमेशा ही बोलते रहे।

यह भी पढ़ें: Twitter करने जा रहा है ये बड़ा बदलाव, ऐसे लोग नहीं कर पाएंगे मनचाही पोस्ट

अनुष्का अक्सर ही विराट के मैच के दौरान उन्हें चीयर करती भी दिखाईं दी। कई बार ऐसा भी हुआ कि जब विराट अच्छा नहीं खेल पाए तो इसके लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहराया गया। इसके बाद विराट ने हर बार अनुष्का का बचाव करते हुए ट्रोल करने वालों को खरी खोटी सुनाई. 2016 में एक वक्त ऐसा भी आया जब दोनों के ब्रेकअप की खबरें आयीं। लेकिन बाद में विराट ने वैलेंटाइन डे और वीमेंस डे पर अनुष्का की तस्वीर अपने इंस्टा पर पोस्ट कर सब कुछ साफ कर दिया। 11 दिसंबर 2017 को दोनों ने इटली में शादी के बंधन में बंध गए।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story