×

नूडल्स डांस: सरेआम लड़की ने किया ऐसा, खुली रह गई आंखें, Video Viral

लड़की गंगनम स्टाइल गाने पर डांस करती जाती है और साथ ही वह चारों ओर उस गर्म कड़ाही को भी घुमाती जाती है।जिसमें वह नूडल्‍स बना रही होती है। लोग लड़की के इस डांस को देख कर स्तब्ध थे। वह अपने इस करतब के साथ बड़ी ही सहजता से डांस कर रही है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 22 Oct 2020 2:43 AM GMT
नूडल्स डांस: सरेआम लड़की ने किया ऐसा, खुली रह गई आंखें,   Video Viral
X
लड़की जिस तेजी से नूडल्‍स बनाने के साथ डांस भी करती दिख रही है, उसको देख कर लोग हक्‍का-बक्‍का रह जाते हैं।

लखनऊ : कहते हैं कि एक समय में जब एक काम करते हैं तो उसका रिजल्ट बेहतरीन आता है। लेकिन दुनिया कई ऐसे लोग है जो मल्टीटॉस्किंग है। और बेहतरीन काम करते हैं।खाना बनाने के साथ डांस का कॉबिनेशन सुनकर आपको कैसा लगा। हैरानी होगी लेकिन कुछ लोग दुनिया में ऐसे है जो डांस के साथ खाना भी बनाने का काम करते हैं। वैसें तो आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो शेयर होते हैं जिनको देखने के बाद कुछ कहना बहुत मुश्किल हो जाता है।

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की नूडल्स बनाते हुए डांस करती नजर आ रही है। उसके डांस मूव्स को देख कर राह चलते लोग भी रुक जाते हैं और हैरानी से उसको देखने लगते है। लड़की जिस तेजी से नूडल्‍स बनाने के साथ डांस भी करती दिख रही है, उसको देख कर लोग हक्‍का-बक्‍का रह जाते हैं।

नूडल्स और डांस

यह वीडियो किसी स्ट्रीट मार्किट का लग रहा है। इस वीडियो की शुरूआत में एक लड़की दिखती है, जो कड़ाही को तेजी से घुमाती है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कड़ाही से आग की लपटें निकल रही हैं। मगर वह इससे बेफिक्र होकर डांस करती दिखती है। लड़की गंगनम स्टाइल गाने पर डांस करती जाती है और साथ ही वह चारों ओर उस गर्म कड़ाही को भी घुमाती जाती है, जिसमें वह नूडल्‍स बना रही होती है। लोग लड़की के इस डांस को देख कर स्तब्ध थे। वह अपने इस करतब के साथ बड़ी ही सहजता से डांस कर रही है।

यह पढ़ें..मनचाहा जीवनसाथी चाहिए तो करें मां के इस स्वरूप की पूजा, जानें और भी बात…



वीडियो को 90 लाख से ज्यादा देखा गया

यह वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे 10 अक्टूबर को शेयर किए गए इस वीडियो को 90 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे है। लड़की के डांस स्‍टेप्‍स देखते लोगों को लड़की का डांस करना इतना पसंद आया कि इसका वीडियो भी बना लिया गया। इस वीडियो को शेयर करते हुए साराह नामक यूजर ने इसके कैप्शन में लिखा, 'मैं सुबह 4 बजे घर आने के बाद सुपर नूडल्स बनाते हुए।

यह पढ़ें.. 22 अक्टूबर राशिफल: इन मंत्रों के जप से आज मिलेगा लाभ, जानें 12 राशियों का हाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story