×

व्हाट्सएप पर हैं ब्लॉक तो ऐसे मिनटों में लगाएं पता

कई बार ऐसा होता है कि लोग आपको व्हाट्सएप से ब्लॉक कर देते हैं जिसका आपको पता भी नहीं लगता है। हालांकि, एक ऐसा भी तरीका है जिससे आप यह जान सकते हैं कि आपको किस-किसने ब्लॉक किया है। तो आइए बताते हैं कैसे

Shivakant Shukla
Published on: 4 Dec 2019 1:28 PM GMT
व्हाट्सएप पर हैं ब्लॉक तो ऐसे मिनटों में लगाएं पता
X

नई दिल्ली: व्हाट्सएप ने इस बीच कई फीचर्स पेश किए हैं जो यूजर्स को बेहतर अनुभव देने में मदद करते हैं। तो वहीं इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर कुछ फीचर्स ऐसे भी हैं जो यूजर्स के लिए परेशानी का कारण बन जाते हैं। ऐसे ही इसमें एक ऐसा भी फीचर है जिसमें यूजर को ब्लॉक किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें— यहां है लालू यादव के गुनाहों का ‘मकबरा! मामला जानकर हैरान हो जायेंगे आप

कई बार ऐसा होता है कि लोग आपको व्हाट्सएप से ब्लॉक कर देते हैं जिसका आपको पता भी नहीं लगता है। हालांकि, एक ऐसा भी तरीका है जिससे आप यह जान सकते हैं कि आपको किस-किसने ब्लॉक किया है। तो आइए बताते हैं कैसे...

ऐसे लगाएं ब्लॉक होने का पता

1. अगर आपको किसी ने व्हाट्सएप से ब्लॉक किया है तो आप उस यूजर की चैट पर जाएं और उसका ऑनलाइन स्टेटस देखें। अगर वो ऑनलाइन होने पर भी ऑनलाइन शो नहीं हो रहा है तो इसका मतलब उस यूजर ने आपको ब्लॉक किया है।

2. जिस यूजर ने आपको ब्लॉक किया है तो उस व्यक्ति की प्रोफाइल फोटो नहीं दिखती है। कई बार ऐसा होता है कि यूजर अपनी प्रोफाइल फोटो हटा देते हैं। ऐसे में आप किसी दूसरे के व्हाट्सएप अकाउंट से भी व्यक्ति का प्रोफाइल फोटो देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें—अरे पुल से टकरा गया जहाज! बचने के लिए भागे लोग, मची अफरातफरी

3. जिस व्यक्ति ने आपको व्हाट्सएप से ब्लॉक किया है कि उसे मैसेज भेजें। अगर मैसेज पर सिंगल चेक मार्क दिखाई दे रहा है तो समझ जाएं कि उस व्यक्ति ने आपको ब्लॉक किया है।

4. अगर यूजर ने आपको ब्लॉक किया है तो उसे WhatsApp कॉल करें। अगर कॉल कनेक्ट नहीं होती है तो समझ जाएं की यूजर ने आपको ब्लॉक किया हुआ है। ऐसे ही व्हाट्सएप से जुड़ी तमाम जानकारी हम आपको देत रहेंगे। खबरों के और अपडेट पाने के लिए हमें ट्विटर फालो करें। @newstrackmedia

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story