×

कोई है चिरकुट तो कोई जिराफ, ऐसा हैं बॉलीवुड के फेमस स्टार का नाम

निकनेम वो होता है जो हमारे दोस्त व परिवार हमे प्यार से बुलाता है।जैसे खूबसूरत ऐश्वर्या का नाम प्यार से उनके अपने गुल्लू पुकारते है। प्रियंका चोपड़ा जोनस व निक जोनस  दोनों को सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के बारे में बात करते हुए  दिखते है। प्रियंका ने हाल ही में अपने पति का निक नेम बताया, उनकी पोस्ट से खुलासा हुआ कि वह निक को बाबू कहकर बुलाती हैं।

suman
Published on: 28 Nov 2019 1:51 PM GMT
कोई है चिरकुट तो कोई जिराफ, ऐसा हैं बॉलीवुड के फेमस स्टार का नाम
X

मुंबई: निकनेम वो होता है जो हमारे दोस्त व परिवार हमे प्यार से बुलाता है।जैसे खूबसूरत ऐश्वर्या का नाम प्यार से उनके अपने गुल्लू पुकारते है। प्रियंका चोपड़ा जोनस व निक जोनस दोनों को सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के बारे में बात करते हुए दिखते है। प्रियंका ने हाल ही में अपने पति का निक नेम बताया, उनकी पोस्ट से खुलासा हुआ कि वह निक को बाबू कहकर बुलाती हैं।

यह पढ़ें....साध्वी प्रज्ञा के बयान पर ऋचा ने दिया भोली पंजाबन स्टाइल में जवाब, जानिए क्या कहा?

इनके अलावा और भी स्टार हैं जिन्हें उनके निक नेम से जाना जाता है। जबकि कुछ ऐसे भी हैं जिनका निक नेम किसी को पता नहीं है। बॉलीवुड के कुछ स्टार का निक नेम जानते हैं...

आलिया भट्ट का निक नेम आलू है आलिया अपने लव अफेयर के चलते सुर्खियों में हैं रणबीर कपूर के साथ उनकी डेटिंग की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की गिनती सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में होती है. प्रियंका चोपड़ा को फैमिली और दोस्त मिमि के नाम से बुलाते हैं।

परिणीति चोपड़ा अपनी अगली बायोपिक फिल्म साइना को लेकर सुर्खियों में है। परिणीति का निक नेम है- टिशा। कपूर खानदान की दो एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर के निक नेम से तो आप वाकिफ ही होंगे. करीना कपूर का निक नेम बेबो है और करिश्मा का लोलो.।श्रद्धा कपूर एबीसीडी के सीक्वल में नजर आएंगी. फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खैर, श्रद्धा कपूर का निक नेम चिरकुट है. सोनम कपूर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनका निक नेम जिराफ है।

यह पढ़ें....OH NO: सैफ की लाडली बची बाल-बाल, होने वाली थी ऐसी हरकत

बिपाशा बसु अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में अक्सर चर्चा करती रहती हैं, लेकिन आपने उन्हें शायद ही अपने निक नेम का खुलासा करते सुना होगा। बिपाशा का निक नेम है बी, बिप्स आदि। पर उन्का निकनेम है बोनी, जो नजदीकी लोगों को ही मालूम है।

राकेश रोशन का निकनेम गुड्डू है। जब उनके यहां बेटा हुआ तो उन्होंने गुड्डु को उलट-पुलट कर डुग्गु बना दिया। तब से फिल्म इंडस्ट्री के लोग रितिक को डुग्गु के नाम से ही जानते हैं। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का निक नेम फुबू है. अर्जुन मलाइका के साथ अपने लव अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं. इसके अलावा अर्जुन की फिल्म पानीपत भी जल्द रिलीज होने वाली है।रणबीर कपूर को उनकी मां नीतू सिंह रेमंड कहती हैं क्योंकि वे मानती है कि उनका बेटा 'कम्प्लीट मैन' है।

suman

suman

Next Story