×

शेरों से बचने के लिए भैंस ने मारी ऐसी छलांग, Video वायरल, यहां देखें

दरअसल शेरों के इस झुंड ने भैंस पर हमला कर दिया था | जब भैंस की नजर अचानक उन शेरों पर पड़ी तो वो पीछे मुड़कर नहीं भागे, बल्कि उनका सामना करते हुए एक ही छलांग में उनके ऊपर से कूदकर बच निकले |

Rahul Joy
Published on: 29 May 2020 5:47 AM GMT
शेरों से बचने के लिए भैंस ने मारी ऐसी छलांग, Video वायरल, यहां देखें
X
Lions Attacks Buffalo

आज के टाइम में सोशल मीडिया में कई ऐसी मनोरंजक विडियो है जिनको देखकर आप दंग रह जायेंगे | कुछ वीडियोस सोशल मीडिया पर ऐसी भी होती हैं जो आपके रोंगटे खड़े कर देती हैं | ऐसी ही एक विडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गई , जिसमे शेरों से बचने के लिए भैंसों ने हवा में काफी ऊँची छलांग लगा. दी | यह विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है |

क्या है पूरी कहानी

यह विडियो को शेयर करने वाले का नाम है आईएफएस सुशांता नंदा | इस विडियो में देखा जा सकता है कि एक भैंस के पीछे तीन शेर भाग रहे हैं | दरअसल शेरों के इस झुंड ने भैंस पर हमला कर दिया था | जब भैंस की नजर अचानक उन शेरों पर पड़ी तो वो पीछे मुड़कर नहीं भागे, बल्कि उनका सामना करते हुए एक ही छलांग में उनके ऊपर से कूदकर बच निकले | इसके बाद के कुछ पल तो देखने लायक थे | भैंस आगे-आगे और तीन शेर उसके पीछे-पीछे | देखते ही देखते भैंस नदी में कूद पड़ती है और उसकी जान बच जाती है |



रणबीर को छोड़ आलिया पर चढ़ा अब इसका नशा, बहन रिद्धिमा ने किया ऐसा रिएक्ट.

कई लोग इस विडियो को देखकर दंग है तो कई लोगों के लिए यह विडियो मनोरंजन का एक जरिया है | भैंस और शेरों की इस लड़ाई वाले वीडियो के साथ सुशांता नंदा ने लिखा है , 'इस जबरदस्त छलांग की उम्मीद तो शिकारी शेरों ने भी नहीं की होगी | सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट | इसके अलावा शेरों के शिकार में सफल होने की दर 30 प्रतिशत है |’

कोरोना अपडेट्स: बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 7,466 नए केस, 175 लोगों की मौत

Rahul Joy

Rahul Joy

Next Story