×

हैरतअंगेज वीडियो: बाबा रामदेव को टक्कर दे रही ये लड़की, यकीन नहीं तो खुद देख लें

दुनिया में ऐसा कुछ नहीं है, जिसे हम अपनी साधना से कर न सकें। दुनियाभर में योग का लोहा माना जा रहा है। हमारे आस-पास ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने नियमित योग से बड़ी-बड़ी बीमारियों के छक्के छुड़ा दिए हैं।

suman
Published on: 25 Feb 2021 11:27 AM GMT
हैरतअंगेज वीडियो: बाबा रामदेव को टक्कर दे रही ये लड़की, यकीन नहीं तो खुद देख लें
X
लड़की ने योग से बनाया शरीर इतना लचीला, अद्भुत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्ली : देश हो या विदेश हर जगह कही न कहीं कुछ अनोखा और सरप्राइज होने वाली चीजें दिख जाती है। और वीडियो मिल जाता है। इंटरनेट के जमाने में आजकल हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ हैरान करने वाली वीडियो दिख जाता है।ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगो को अभिभूत कर रहा है। ये वीडियो योग से रिलेटेड है।

दुनियाभर में योग का लोहा माना जाता है। हमारे आस-पास ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने नियमित योग करते हैं और बड़ी-बड़ी बीमारियों को दूर करते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर हैरतअंगेज वीडियो बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं। इन दिनों एक लड़की का वीडियो काफी चर्चा में है, जिसका योग देखकर अपनी ही आंखों पर भरोसा करना भी मुश्किल है।

लाइफस्टाइल में योग

देश में योग की अहमियत को समझा जाने लगा है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक, सभी अपनी लाइफस्टाइल में योग को शामिल करने पर जोर देते हैं। आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक लड़की का गजब का योग कर रही है। उसकी साधना देखकर कोई भी हैरान रह जाए।उसकी साधना देखकर कोई भी हैरान रह जाए।इस लड़की का योग देखकर बड़े-बड़े योग गुरु भी अपने दांतों तले उंगली दबा लेंगे।

यह पढ़ें.....Jio का धमाकेदार प्लान: 200GB हाई-स्पीड डेटा का मिलेगा फायदा, जानें पूरी डिटेल

लड़की का गजब का योग



फ्लेक्सिबल बना लिया

दरअसल, इस लड़की ने योग साधना से अपने शरीर को इतना फ्लेक्सिबल बना लिया है कि वह उसे जब और जैसे चाहे मोड़ देती है।दीपांशु काबरा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- योगाभ्यास से इस बच्ची ने अपने शरीर को इतना फ्लेक्सिबल बनाया है कि बहुतों के लिए आंखों से देखने के बाद भी विश्वास करना मुश्किल है। मानव शरीर की हदें असीमित हैं। इसे जानने-समझने के लिए "योग-साधना की शिक्षा" हमारे बुजुर्गों ने हमें विरासत में दी है।

यह पढ़ें.....सोनभद्र ADM ने जारी किया कब्जा हटाने का आदेश, लेकिन फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

लगभग 15000 बार देखा जा चुका

सोशल मीडिया पर लोग इस लड़की के वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही योग से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।इस वीडियो को अब तक लगभग 15000 बार देखा जा चुका है।

suman

suman

Next Story