×

ये लड़की नहीं, केक है, इसकी कीमत सुनकर छोड़ देखें खाना, उड़ जाएंगे बेहोश

आजकल हर कोई शादी, जन्मदिन या कोई भी खास समारोह हो उसको सबसे अलग व खास बनाना चाहता है। इसके लिए ड्रेस से लेकर पार्टी तक हर चीज को खास अलग बनाना हमारा मकसद होता है। लेकिन किसी भी पार्टी या शादी की जो चीज जान है वो केक। आजकल तो हर छोटे बड़े सेलिब्रेशन में केक काटना आम हो गया है।

suman
Published on: 8 Nov 2019 4:36 PM GMT
ये लड़की नहीं, केक है, इसकी कीमत सुनकर छोड़ देखें खाना, उड़ जाएंगे बेहोश
X

जयपुर : आजकल हर कोई शादी, जन्मदिन या कोई भी खास समारोह हो उसको सबसे अलग व खास बनाना चाहता है। इसके लिए ड्रेस से लेकर पार्टी तक हर चीज को खास अलग बनाना हमारा मकसद होता है। लेकिन किसी भी पार्टी या शादी की जो चीज जान है वो केक। आजकल तो हर छोटे बड़े सेलिब्रेशन में केक काटना आम हो गया है।

केक भी साधारण नहीं, अलग हटकर होता है जो सबकी नजरों में चढता है। पार्टी में हर कोई अपनी औकात के अनुसार केक के ऑर्डर देता है। लोगों में केक के प्रति इसी जुनून के बारे में हम बता रहे है। एक ऐसा केक जो बहुत महंगा हैं और इसे खरीद पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। जानते हैं इस अनोखे केक के बारे में जो सबकी नजरों में चढ गया है।

यह पढ़े...लाल रंग के ड्रेस में इस गैंगेस्टर से शादी करने जेल पहुंची दुल्हन, आगे हुआ ये…

*इस अनोखे केक को दुबई की सेलिब्रेटी केक डिजाइनर डेबी विंघम ने बनाया है, जो एक लड़की की तरह बना है। ये केक कोई आम केक नहीं है, जिसे हर कोई खरीद सके, बल्कि इसकी कीमत ही इतनी है कि कीमीत सुनकर बेहोश हो जाएंगे।

*दुनिया का सबसे महंगा केक माना जा रहा है, जिसे बनाने में 10 दिन से भी ज्यादा का समय लगा है। इस अनोखे केक को बनाने में 1000 असली मोती, 5000 फूल, 1000 अंडे और 25 किलो चॉकलेट का इस्तेमाल हुआ है। यह केक करीब 100 किलो का है। इस केक को बनाने के साथ ही डेबी विंघम के नाम दुनिया का सबसे महंगा केक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा है।

यह पढ़ें...ये पौधे घर की खूबसूरती के साथ हवा करते हैं शुद्ध, इसे लगाकर बने अंदर से मजबूत

तीन मर्सिडीज बेंज के बराबर केक की कीमत

*इस केक की कीमत तीन मर्सिडीज बेंज सीएलए के बराबर है। मर्सिडीज बेंज सीएलए कीमत 32 लाख से शुरु होती है, इस तरह केक की कीमत में तीन मर्सिडीज कार ले सकते हैं।

* ब्राइडल शोकेस की शोभा

दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हुए एक ब्राइडल शोकेस में इस केक को रखा गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। डेबी का यह पहला केक नहीं,बल्कि इससे पहले भी वह कुर्सी, सोफे और गमले के आकार में भी केक बना चुके हैं।

suman

suman

Next Story