×

हैरतअंगेज है ये वीडियो, हाथ में बने छत्ते से क्या निकलेगा शहद

इसे ट्विटर पर शेयर किए हुए सिर्फ 18 घंटे बीते हैं अबतक इसे 1.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और 806 बार इसे रीट्वीट किया गया है। वीडियो पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी है।

suman
Published on: 29 Jan 2021 1:46 PM GMT
हैरतअंगेज है ये वीडियो, हाथ में बने छत्ते से क्या निकलेगा शहद
X
जहां कुछ लोग वीडियो (Video) देखने के बाद हैरान हैं, वहीं कुछ वीडियो देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

लखनऊ: मधुमक्खियों को देखकर ही डर से हालत खराब होने लगतील है। शरीर में अजीब सी कंपन होने लगती है। मधुमक्खियों के काटने से असहनीय दर्द के साथ-साथ सूजन भी आ जाती है। सूजन भी ऐसी कि शीशे में अपनी शक्ल देखकर खुद ही हंसी आ जाए। कई बार तो मधुमक्खियों के काटने से इंसान की मौत तक हो जाती है।अक्सर मधुमक्खियां पेड़, छत या दीवार पर अपना छत्ता बनाती हैं लेकिन क्या आपने कभी मधुमक्खियों के इंसान के हाथ पर ही छत्ता बनाने की बात सुनी है? इस को देखकर हैरान रह जाएंगे आप।

मधुमक्खियों के डंक मारने से बहुत तेज दर्द होता है और सूजन भी आ जाती है। इसी वजह से लोगों को मधुमक्खियों से डर लगता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसकों देखने के बाद आप कहेंगे ऐसा हो ही नहीं सकता। दरअसल, आपने मधुमक्खियों को छत पर, पेड़ पर और दीवार के किसी कोने पर छत्ता बनाते जरूर देखा होगा। लेकिन इस वीडियो में आप देखेंगे की मधुमक्खियों ने एक लड़के के हाथों में छत्ता बना लिया है।

यह पढ़ें....तानाशाह के घर मौत: ऐसे रची गई थी खौफनाक साजिश, Assassins में खुलासा

हैरान करने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि एक लड़के के हाथ पर मधुमक्खियों ने भारी भरकम छत्ता बनाया हुआ है। लड़के का पूरा हाथ मधुमक्खियों से ढंका हुआ है। हैरान करने वाली बात ये है कि उस लड़के को न तो डर लग रहा है और न ही किसी तरह की परेशानी है। लड़का बेखौफ सड़कों पर घूम रहा है।वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। इसे ट्विटर पर शेयर किए हुए सिर्फ 18 घंटे बीते हैं अबतक इसे 1.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और 806 बार इसे रीट्वीट किया गया है। वीडियो पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी है।



सोशल मीडिया पर आ रहा पसंद

एक यूजर ने लिखा, 'मैं 20 साल से जीव विज्ञान पढ़ा रहा हूं और प्रकृति से जुड़े कई वीडियो देख चुका हूं और यह निश्चित रूप से अबतक का सबसे हैरान करने वाला वीडियो है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये अविश्वसनीय है।' तीसरे ने पूछा, 'क्या ये सुपर पावर है?'इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियों खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मधुमक्खियों ने एक लड़के के हाथ पर छत्ता बनाया हुआ है। इस अजीबोगरीब वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है जहां कुछ लोग वीडियो देखने के बाद हैरान हैं, वहीं कुछ वीडियो देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

यह पढ़ें....KGF 2 को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन रिलीज होगी फिल्म, यश ने दी जानकारी

लोगों ने लाइक किया

इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि लड़के के पूरे हाथ पर मधुमक्खियों ने छत्ता बना लिया है। लड़के का पूरा हाथ मधुमक्खियों से ढका हुआ है लेकिन लड़के को जरा सा भी डर नहीं लग रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अभी तक 15 लाख बार देखा जा चुका है। साथ ही इस वीडियो को 2200 लोगों ने लाइक किया है। लोगों को यह देखकर विश्वास ही नहीं हो रहा है कि क्या सच में ऐसा भी हो सकता है।

suman

suman

Next Story