×

बीस बरस का हो गया विकिपीडिया, जानें क्या है इसका इतिहास

विकिपीडिया ने अपना सफल सफर बिना किसी वेंचर कैपिटल, विज्ञापन, स्टार्टअप के किया है। विकिपीडिया का नाम दरअसल शुरुआत में कुछ और था। इसकी शुरुआत 'नुपेडिया'नाम से हुई थी।

Roshni Khan
Published on: 15 Jan 2021 9:26 AM GMT
बीस बरस का हो गया विकिपीडिया, जानें क्या है इसका इतिहास
X
बीस बरस का हो गया विकिपीडिया, जानें क्या है इसका इतिहास (PC: social media)

लखनऊ: दुनिया की सबसे बड़ी मुफ्त एनसाइक्लोपीडिया वेब साइट 'विकिपीडिया' आज अपनी 20वीं बर्थडे मना रही है। एक ऐसी वेब साइट जिसने दुनिया के तमाम लोगों की ऑनलाइन खोज आसान कर दी है। विकिपीडिया में आज साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा लेख हैं और हर महीने इन पर 22 अरब से ज्यादा विजिट होतीं हैं। 2016 में विज़िटर्स की संख्या 18 अरब थी।

ये भी पढ़ें:अमेरिकी कबूतर को सजा: तय किया 13 किमी का सफर, जाने पूरा मामला

पहले नाम कुछ और था

विकिपीडिया ने अपना सफल सफर बिना किसी वेंचर कैपिटल, विज्ञापन, स्टार्टअप के किया है। विकिपीडिया का नाम दरअसल शुरुआत में कुछ और था। इसकी शुरुआत 'नुपेडिया'नाम से हुई थी। ये एक ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया के रूप में शुरू हुआ और अपने पहले वर्ष में इसने 24 से भी कम आर्टिकल प्रकाशित किये थे। बाद में इसके संस्थापक थे जिमी वेल्स और लैरी सेंजर ने सोचा कि ऐसे काम करने की बजाए इसे ओपन सोर्स कर दिया जाए। यानी इसे ऐसा प्लेटफार्म बना दिया जाए जिसमें कोई भी सामग्री डाल सके, संपादित कर सके। इससे काम की गति तेज हो जाएगी। यहीं से ये साइट बदल कर विकिपीडिया नाम के अवतार में आ गई।

wiki wiki (PC: social media)

विकिपीडिया का अवतार

बदलाव के साथ जब विकिपीडिया आया तो इसके पहले साल में 20 हजार आर्टिकल 18 भाषाओं में प्रकाशित हुए। आज ये वेबसाइट दुनिया की समस्त वेबसाइटों में 13वीं सबसे पॉपुलर साइट है।

अब गूगल भी इसकी मदद लेता है

कई वर्षों तक विकिपीडिया एक मजाक के रूप में लिया जाता था। ज्ञानी लोग इस पर भरोसा नहीं करते थे। हालांकि आज भी इस साइट पर डिस्क्लेमर दिया रहता है कि 'विकिपीडिया एक भरोसेमंद स्रोत नहीं है' लेकिन अध्ययनों में पाया गया है कि विकिपीडिया भरोसेमंद है और अब इंटरनेट का एक मजबूत टूल है।

इसकी विश्वसनीयता इसी से पता चलती है कि यूट्यूब और फेसबुक अपनी जानकारियां विकिपीडिया से लेते हैं। अमेज़ॉन, एप्पल और गूगल अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए विकीपीडिया का इस्तेमाल करते हैं।

Encyclopaedia Encyclopaedia (PC: social media)

ये भी पढ़ें:नसों में उगा मशरूम: युवक की इस हरकत ने पहुंचाया अस्पताल, हुआ ये हाल

आज भी विकिपीडिया विज्ञापन मुक्त है और डोनेशन से चलता है। इसका नॉनप्रॉफिट ढांचा बेहतरीन तरीके से चल रहा है। 2019 में विकिपीडिया की कंपनी ने 122 मिलियन डॉलर पाए थे जो 2018 की तुलना में 18 फीसदी ज्यादा था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story