×

Whatsapp का नई नीति पर है ये प्लान, इसलिए मई से लागू करना चाहती है कंपनी

व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर यूजर्स में अभी काफी कंफ्यूजन हैं जिसके चलते इस नई पॉलिसी को अभी के लिए टाला जा रहा है। इस पॉलिसी को टालने से यूजर्स को इस पॉलिसी के बारे में समझने का मौका मिल जाएगा।

Shraddha Khare
Published on: 17 Jan 2021 6:18 AM GMT
Whatsapp का नई नीति पर है ये प्लान, इसलिए मई से लागू करना चाहती है कंपनी
X

नई दिल्ली : व्हाट्सऐप कंपनी हर दिन अपने यूजर्स के लिए नए - नए बदलाव करती रहती है। आपको बता दें कि कुछ दिनों से व्हाट्सऐप की नई पॉलिसी को लेकर व्हाट्सऐप यूजर्स काफी परेशान चल रहे थे। व्हाट्सऐप ने भारी दबाब के चलते नई पॉलिसी को फिलहाल के लिए टाल दिया है। 8 फरवरी तक व्हाट्सऐप अकाउंट नहीं बंद होगा। कंपनी ने तीन महीने के लिए पॉलिसी को टाल दिया है। ऐसे में अब यूजर्स के पास अब नई प्राइवेसी पॉलिसी के रिव्यू के लिए 15 मई 2021 तक का समय दिया गया है। जानते हैं क्यों दिया जा रहा 15 मई का समय।

कंपनी ने दी व्हाट्सऐप की नई पॉलिसी पर सफाई

व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर यूजर्स में अभी काफी कंफ्यूजन हैं जिसके चलते इस नई पॉलिसी को अभी के लिए टाला जा रहा है। इस पॉलिसी को टालने से यूजर्स को इस पॉलिसी के बारे में समझने का मौका मिल जाएगा। व्हाट्सऐप नई प्राइवेसी और सिक्योरिटी पॉलिसी की भ्रामक जानकारियों को लेकर हर स्तर पर लोगों को जानकारी पहुंचाना चाहती है।

15 मई को नया बिजनेस करेगी लॉन्च

व्हाट्सऐप ने नई पॉलिसी में यह कहा था 8 फरवरी तक जो यूजर्स इस पॉलिसी को मंजूरी नहीं देता है उसका व्हाट्सऐप अकाउंट बंद कर दिया जाएगा लेकिन अब कंपनी ने इस तारीख को टाल दिया है। तीन महीने के लिए यूजर्स को समय दिया गया है इस नई पॉलिसी को समझने के लिए। आपको बता दें कि व्हाट्सऐप ने 15 मई 2021 तक व्हाट्सऐप का नया बिजनेस ऑप्शन लॉन्च करेगी।

whatsapp policy

ये भी पढ़ें: गूगल ने चुपके से इस खास सेवा पर लगा दी रोक, पूरी बात जानकर खड़े हो जाएंगे कान

8 फरवरी तक व्हाट्सऐप अकाउंट सस्पेंड नहीं होगा

व्हाट्सऐप नई प्राइवेसी और सिक्योरिटी पॉलिसी की भ्रामक जानकारियों को लेकर व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को जानकारी पहुंचाना चाहती है। आपको बता दें कि कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि किसी भी यूजर्स का व्हाट्सऐप अकाउंट 8 फरवरी को सस्पेंड नहीं किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:जैसलमेर में अक्षय का दिखा अलग अंदाज, जवानों के साथ किया ये काम, वीडियो वायरल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story