×

Sonbhadra News: भाजपा ने 29 बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता, निकाय चुनाव को लेकर हुई कार्रवाई, दे रहे थे सीधी चुनौती

Sonbhadra News: प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह से मिले निर्देश पर, जिलाध्यक्ष अजीत चैबे की तरफ से निकाय चुनाव को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

Kaushlendra Pandey
Published on: 30 April 2023 8:27 PM GMT
Sonbhadra News: भाजपा ने 29 बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता, निकाय चुनाव को लेकर हुई कार्रवाई, दे रहे थे सीधी चुनौती
X
UP Nikay Chunav 2023 (Pic: Newstrack)

Sonbhadra News: निकाय चुनाव में भाजपा को सीधी चुनौती देने वाले 29 बागियों को छह साल तक के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह से मिले निर्देश पर, जिलाध्यक्ष अजीत चैबे की तरफ से निकाय चुनाव को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। जिनको निष्कासित किया गया है, उसमें छह उम्मीदवार, जहां विभिन्न नगर पंचायतों में भाजपा चेयरमैन प्रत्याशियों को सीधी-कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं 23 नगरपालिका और नगरपंचायतों में भाजपा के सभासद उम्मीदवारों के खिलाफ बागी उम्मीदवार के रूप में चुनावी लडाई लड़ने में लगे हुए हैं।

यहां-यहां चेयरमैन के बागी उम्मीदवारों का किया गया निष्कासन

चोपन नगर पंचायत भाजपा के सहयोगी पार्टी निषाद पार्टी के खाते में जाने और यहां भाजपा की मजबूत कड़ी की पहचान रखने वाले उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल अध्यक्ष तथा भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य रहे संजय जैन की उम्मीदवारी से, जिले की सबसे हाॅट सीट बन गई है। अपने ही धड़े से सीधी चुनौती और बागी उम्मीदवार की स्थिति देख, भाजपा की तरफ से संजय जैन को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। घोरावल में इस बार भाजपा को पिछले नगर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रह चुके राकेश उमर बागी उम्मीदवार के रूप में चुनौती दे रहे हैं। उन्हें भी पार्टी से छह साल के लिए हटा दिया गया है। उमर वैश्य मतदाताओं को यहां जिताऊ समीकरण माना जाता है। इसलिए यह सीट जिले की दूसरी सबसे हाॅट सीट बन गया है। यहां के अलावा पिपरी नगर पंचायत में निवर्तमान चेयरमैन एवं मौजूदा भाजपा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को प्रवीण पांडेय और अजीत गुप्ता चुनौती देने में लगे हुए है। दोनों को भाजपा ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ओबरा में बागी उम्मीदवार के रूप में भाजपा प्रत्याशी को चुनौती दे रहीं संजू देवी (बबलू लैड) का भी निष्कासन किया गया है।

इन-इन नगर निकायों में सभासद के बागी उम्मीदवार निष्कासित

मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी के मुताबिक राबटर्सगंज में जोगियावीर मोहाल से अनिल वर्मा, नई बस्ती महाल से प्रकाश श्रीवास्तव, आर्यनगर से राजेश बल्ला, टीचर्स कालोनी से राहुल शर्मा, ब्रह्मनगर मोहाल से अभिषेक गुप्ता, निराला नगर से सूर्यकांत द्विवेदी, घोरावल में बरईटोला से सोनी, दीवान जी का पुरा से निशा, चुर्क से अशफाक कुरैशी, पिपरी से रिहंद गोरखपुर से आशुतोष पांडेय, पंचायत कालोनी से प्रदीप सिंह पिंटू, रेणुकूट शिवापार्क से उमेश गुप्ता, बृजेश चैहान, चोपन से रीमा देवी, अनपरा में भगत सिंह नगर से विष्णु बैसवार, गणेश नगर से श्रीप्रकाश, भरत नगर से धर्मेंद्र सिंह, दुद्धी से शबनम बेगम, ओबरा में दीपेंद्र नगर से महेंद्र यादव, सुभाष नगर से प्रतिमा देवी, लक्ष्मीनगर से मनोज वर्मा, रामनगर से सुमन देवी, डाला में लक्ष्मणनगर से राजेश सिंह पटेल को निष्कासित किया गया है।

Kaushlendra Pandey

Kaushlendra Pandey

Next Story