×

सावधानः ब्रहाण्ड लगातार हो रहा है गरम, अब क्या होगा

ब्रह्मांड के ऊष्मा मानचित्रों से पता चला है कि ब्रह्माण्डीय गैसें 10 अरब वर्ष पहले की तुलना में आज 10 गुना अधिक गर्म हैं। जैसे-जैसे ब्रह्मांड का विस्तार होता है, यह नए सितारों और आकाशगंगाओं को बढ़ाता है। जो कि चारों ओर कॉस्मिक तापमान में वृद्धि करते हैं।

Monika
Published on: 15 Nov 2020 4:32 AM GMT
सावधानः ब्रहाण्ड लगातार हो रहा है गरम, अब क्या होगा
X
सावधानः ब्रहाण्ड लगातार हो रहा है गरम, अब क्या होगा

ब्रह्मांड के ऊष्मा मानचित्रों से पता चला है कि ब्रह्माण्डीय गैसें 10 अरब वर्ष पहले की तुलना में आज 10 गुना अधिक गर्म हैं। जैसे-जैसे ब्रह्मांड का विस्तार होता है, यह नए सितारों और आकाशगंगाओं को बढ़ाता है। जो कि चारों ओर कॉस्मिक तापमान में वृद्धि करते हैं।

कॉस्मिक गैसों का औसत तापमान 10 अरब वर्षों में दस गुना बढ़ गया है यह अब 2 मिलियन डिग्री केल्विन या 3.6 मिलियन डिग्री फ़ारेनहाइट है। जबकि ब्रह्मांड का समग्र तापमान अभी भी माइनस 454.76 डिग्री फ़ारेनहाइट है। एक नये अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि ब्रहाण्ड लगातार गर्म होता जा रहा है।

ब्रहाण्ड

आकाशगंगाओं के समूहों में खींचता है

ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ कॉस्मोलॉजी के खगोल वैज्ञानिक यी-कुआन च्यांग ने कहा, "जैसा कि ब्रह्मांड विकसित होता है, गुरुत्वाकर्षण अंतरिक्ष में काले पदार्थ और गैस को आकाशगंगाओं और आकाशगंगाओं के समूहों में खींचता है।"

ये भी पढ़ें…भारत ने मिसाइल दागकर PTA विमान को मार गिराया, पूरी बात जानकर चौंक जाएंगे

'ड्रैग हिंसक है - इतना हिंसक कि अधिक से अधिक गैसों सोखकर और गर्म हो जाता है।'

अध्ययन के मुताबिक, तापमान आज लगभग 20 लाख डिग्री केल्विन तक पहुंच गया है जो लगभग 4 मिलियन डिग्री फ़ारेनहाइट है। शोधकर्ता फेलो यी कुआन चियांग के अनुसार, तापमान का नया मापन 2019 में भौतिकी में नोबेल प्राइज प्राप्त वैज्ञानिक जिम पीबल्स द्वारा प्रभावशाली कार्य को सही साबित करता है। जिम पीबल्स ने अपने सिंद्धात में समझाया था कि ब्रह्मांड में बड़े पैमाने पर संरचना कैसे बनती है।

ब्रह्मांड

ब्रह्मांड समय के साथ अधिक गर्म

वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्रह्मांडीय संरचना के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण ब्रह्मांड समय के साथ अधिक गर्म हो रहा है और इसके भविष्य में और बढ़ने की संभावना नजर आ रही है। ब्रह्मांड के तापमान में वृद्धि कैसे हुई, यह जानने के लिए प्लैंक और स्लोअन डिजिटल स्काई सर्वे के डेटा का उपयोग किया गया था।

ये भी पढ़ें…सरकार ने धार्मिक स्थलों पर किया ये बड़ा ऐलान, करना होगा इन नियमों का पालन

अध्ययन के प्रमुख लेखक ने कहा कि आकाशगंगा और संरचना के गठन की प्राकृतिक प्रक्रिया के कारण ब्रह्मांड गर्म हो रहा है. उन्होंने कहा कि ये दोनों घटनाएं बहुत अलग-अलग पैमाने पर हो रही हैं जो आपस में कोई संबंध नहीं रखती हैं। लेकिन एक बात साफ है कि ब्रह्माण्ड का विस्तार हो रहा है और इसकी दर भी बढ़ रही है।

Universe

की. चिआंग का कहना है कि अब वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है कि समय के साथ गुरुत्व खगोलीय संरचनाओं के संकुचन के कारण ब्रह्माण्ड गर्म होता जा रहा है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहने की संभावना है।

रामकृष्ण वाजपेयी की रिपोर्ट

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story