×

भारतीय सैनिकों की मौत का जिम्मेदार ये चीनी कमांडर, ऐसे रची हमले की साजिश

भारत और चीन के बीच गलवान वैली में सैनिकों के बीच हुईं झड़प की वजह का मुख्य शख्स चीन आर्मी का वह जनरल था, जिसने चीनी सैनिकों को भारतीय जवानों पर हमला करने के आदेश दिए थे।

Shivani Awasthi
Published on: 23 Jun 2020 6:14 PM GMT
भारतीय सैनिकों की मौत का जिम्मेदार ये चीनी कमांडर, ऐसे रची हमले की साजिश
X

लखनऊ: भारत और चीन के बीच गलवान वैली में सैनिकों के बीच हुईं झड़प की वजह का मुख्य शख्स चीन आर्मी का वह जनरल था, जिसने चीनी सैनिकों को भारतीय जवानों पर हमला करने के आदेश दिए थे। दरअसल, अमेरिकी इंटेलिजेंस की रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि LAC पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच की झड़प सोची समझी साजिश के तहत हुई थी। चीन आर्मी ने इसके लिए पहले से ही प्लान बना रखा था और इस प्लान को धरातल पर उतारा था चीन आर्मी के जनरल झाओ झोंग्की ने।

कौन है जनरल झाओ झोंग्की :

जनरल झाओ झोंग्की चीनी आर्मी के वेस्ट थियेटर कमांड के प्रमुख हैं। उन्होंने ही वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारतीय सैनिकों पर हमला करने के आदेश दिए थे। बता दें कि ये पहली बार नहीं था जब झाओ ने भारत के खिलाफ एक्शन की कार्रवाई की हो। इसके पहले झाओ झोंग्की ने साल 2017 में हुए डोकलाम के स्टैंड ऑफ में भी अहम भूमिका निभाई थी। वहीं वियतनाम की लड़ाई में भी झाओ शामिल थे।

झाओ ने डोकलाम के स्टैंड ऑफ में निभाई थी अहम भूमिका

झाओ का मानना है कि अमेरिका और उसके मित्र देशों के सामने चीन कमजोर नहीं पड़ना चाहिए, यहनि वजह है कि उन्होंने भारतीय सैनिकों पर हमला करने की साजिश की। ये आदेश देकर झाओ भारत का ध्यान अमेरिका से भटकाने का प्रयास करना चाहते थे। हालाँकि ऐसा हुआ नहीं और उनका दांव उल्टा पड़ गया।

ये भी पढ़ेंः US से हथियार ख़रीदेगा भारत: होंगे इतने खतरनाक, चीन के खिलाफ होगा इस्तेमाल

भारतीय सैनिकों पर हमले का दिया था आदेश

उनकी प्लानिंग उस समय फेल हो गयी, जब भारतीय जवानों ने डटकर सामना करते हुए चीन सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस हिंसा में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए लेकिन कहा जा रहा है कि चीन आर्मी को अधिक नुकसान हुआ।

चीन के 35 जवानों के मारे जाने का दावा:

माना जा रहा है कि चीन का दांव उल्टा पड़ने के कारण ही उन्होंने अपने सैनिकों की मौतों का आंकड़ा जारी नहीं किया लेकिन अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया कि 35 चीनी सैनिक भारतीय सेना संग झड़प में मारे गए। हालंकि चीन मृत सैनिकों के आंकड़ों पर चुप है।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान के खिलाफ भारत का बड़ा फैसला, एम्बेसी को लेकर किया ये एलान

चीन ने गलवान घाटी पर जमा कर रखे हैं हथियार:

US इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना ने गलवान घाटी के पास ही बड़ी मात्रा में हथियार जमा कर रखे हैं। 15 जून को दोनों देशों के सैनिको के बीच हुई झड़प को लेकर रिपोर्ट में बताया गया कि भारत के कुछ अफसर और जवान चीन से बात करने पहुंचे थे, इस दौरान चीनी सैनिक पहले से ही हथियारों से लैश घात लगाकर बैठके थे। जैसे ही भारतीय सैनिक पहुंचे, उनपर हमला कर दिया। लेकिन भारतीय सैनिकों ने भी पलट कर वार कर दिया।

चीन ने भारत पर लगाया था हमले का आरोप

बता दें कि झड़प के बाद से चीन उल्टा भारत पर ही हमले और विवाद बढ़ाने का आरोप लगा रहा है। चीन ने अपने सैनिकों की मौत की बात को दबा दिया। वहां की मीडिया और सोशल साइट्स को इस मामले में सेंसर किया गया। मारे गए चीनी सैनिकों एक मेमोरियल सर्विस आयोजित हुई लेकिन गोपनीय तरीके से। उसे किसी की नजरों में आने नहीं दिया गया।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story