×

एसिड अटैक की शिकार लड़की से उसके दोस्त ने की शादी, लोगों के लिए बने मिसाल

चाहे कोई भी कानून बन जाये इस देश में आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार,शोषण, कत्ल यहां तक की तेजाब फेंक कर मारने की कोशिश की जाती है। अत्याचार और शोषण यह छोटे से अलफाज हैं एक तेजाब का शिकार हुई महिला के असहनीय दर्द के...

Newstrack
Published on: 11 March 2021 7:55 AM GMT
एसिड अटैक की शिकार लड़की से उसके दोस्त ने की शादी, लोगों के लिए बने मिसाल
X
एसिड अटैक की शिकार लड़की से उसके दोस्त ने की शादी, लोगों के लिए बने मिसाल

नई दिल्लीः चाहे कोई भी कानून बन जाये इस देश में आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार,शोषण, कत्ल यहां तक की तेजाब फेंक कर मारने की कोशिश की जाती है। अत्याचार और शोषण यह छोटे से अलफाज हैं एक तेजाब का शिकार हुई महिला के असहनीय दर्द के आगे। तेजाब से न केवल महिलाओं के चेहरों को जलाया जाता है बल्कि इस हमले से महिलाओं के रूह तक जल कर खाक हो जाती है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक एसिड अटैक की शिकार हुई लड़की की तस्वीरें वायरल हो रही है। इस वायरल तस्वीर में यह अपने दोस्त के साथ शादी के बंधन में बधी हैं इन तस्वीरों ने लोगों का दिल जीत लिया है।

चलिए जानते हैं कहां की है यह खबरः

यह खबर उड़ीसा की है यहां की प्रमोदिनी राउल पर कुछ साल पहले एक मनचले ने एसिड फेंक दिया था। जिसके बाद से प्रमोदिनी के चहरे के साथ-साथ उनकी जीवन को भी खत्म कर दिया था। लेकिन इस दरमियान दौर उनके जिंदगी में रोशनी बन कर आए सरोज, जिसके आने से प्रमोदिनी की जिंदगी में धीरें-धीरें बदलाव आने लगा। पहली मुलाकात के बाद ही प्रमोदिनी और सरोज ने शादी करने का फैसला किया। इसके बाद दोनों ने 1 मार्च 2021 को शादी के बंधन में बंधे। जिनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोगों बहुत पंसद कर रहे हैं।

देखें तस्वीरःप्रमोदिनी और सरोज

साल 2014 में सरोज से मिलीः

ये भी पढ़ेंःहिन्दू लड़की को मुस्लिम शख्स ने किया अगवा, मौलवी ने उसी से करा दिया निकाह

प्रमोदिनी ने बताया कि मैं 2014 में अपने पति यानी सरोज से मिली थी। उस समय मेरा इलाज चल रहा था। उन्होंने पूरे सफर में मेरा साथ दिया। जिसके बाद से हमदोनों ने शादी करने का फैसला किया।

देखें तस्वीरःप्रमोदिनी और सरोज

आखिर कब हुआ था एसिड अटैकः

प्रमोदिनी 2009 में एक कॉलेज में इंटर की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान एक शख्स ने शादी का प्रपोजल दिया। लेकिन प्रमोदिनी ने इनकार कर दिया। इसके बाद उसने प्रमोदिनी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। बताया जाता है कि वह शख्स एक आर्मी कैंप चला रहा था। जो प्रमोदिनी के कॉलेज का पास था। प्रमोदिनी को आते जाते हुए वह रोज देख करता था

ये भी पढ़ेंःबंगाल: CM ममता बनर्जी से मिलने अस्पताल पहुंचे BJP नेता समिक भट्टाचार्य और तथागत रॉय

इस दौरान उस शख्स ने प्रमोदिनी को शादी के लिए प्रपोज किया और प्रमोदिनी के मना कर देने के बाद से उस शख्स ने 18 अप्रैल 2009 को तेजाब फेंक दिया था, जिसमें उसका 80 प्रतिशत शरीर बुरी तरह से झुलस गया था। हालांकि उसने हार नहीं मानी और फिर से स्वस्थ्य होकर नई जिंदगी शुरू की।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story