×

बाप रे बाप! ऐसे नेता, जिन्होंने बेटी के उम्र की लड़कियों से की शादी

आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे राजनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने से न सिर्फ छोटी बल्कि अपनी लड़की की उम्र की लड़की के साथ शादी रचाई है।

Shreya
Published on: 2 March 2020 10:33 AM GMT
बाप रे बाप! ऐसे नेता, जिन्होंने बेटी के उम्र की लड़कियों से की शादी
X

लखनऊ: आप तमाम ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में जानते होंगे, जिन्होंने अपने से बेहद कम उम्र की लड़की से साथ शादी रचाई है। लेकिन आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे राजनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने से न सिर्फ छोटी बल्कि अपनी लड़की की उम्र की लड़की के साथ शादी रचाई है। तो चलिए जानते हैं उन राजनेताओं के बारे में-

नारायण दत्त तिवारी

अगर बात की जाए अपने से कम उम्र की लड़की से शादी करने वाले नेता की तो उसमें सबसे पहला नाम आता है कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त (एनडी) तिवारी का। बता दें कि नारायण दत्त तिवारी ने 88 साल की उम्र में अपनी बेटी की उम्र की महिला से शादी रचाई थी। जिस वक्त उन्होंने शादी की थी, उस वक्त उनकी पत्नी की उम्र केवल 26 साल थी। एनडी तिवारी यूपी के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर भी चुने जा चुके हैं। इसके अलावा तिवारी प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में विदेश मंत्री भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा पर बड़ा खुलासा, इस वीडियो को देख दंग रह जाएंगे आप

एच डी कुमारस्वामी

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एच डी कुमारस्वामी का। इन्होंने भी अपनी उम्र से कम उम्र की लड़की के साथ शादी रचाई थी। आपको बता दें कि ये एच डी कुमारस्वामी की दूसरी शादी थी। उन्होंने फिल्म अभिनेत्री के साथ सात फेरे लिए थे, जिसकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। मालूम हो कि एच डी कुमारस्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: कश्मीर में 4G इंटरनेट सेवा चुपके से हुआ शुरू, लोगों में मची खलबली

दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के एक बड़े नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिहं का नाम भी इस सूची में शामिल है। उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर दो बार मध्य प्रदेश की कमान संभाली है। दिग्विजय सिंह अपने लव अफेयर और अपने से छोटी उम्र की लड़की के साथ रिश्ता रखने के लिए कई बार चर्चा बटोर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: अनोखी है ये रामायण: ‘ऊं’ से नहीं बल्कि ‘बिस्मिल्लाह’ से करते हैं इसकी शुरूआत

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story