×

साल की चार नवरात्रि: लोगों को नहीं है इसकी जानकारी, यहां जानें सब कुछ

कोरोना काल के बीच त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। इसी बीच हिंदू लोगों का पावन व पवित्र त्योहार नवरात्रि शुरू होने वाली है। नवरात्रि हिंदुओं का एक खास व प्रमुख पर्व है। नवरात्रि शब्द संस्कृत शब्द है, जिसका मतलब है 'नौ रातें'।

Newstrack
Published on: 14 Oct 2020 7:21 AM GMT
साल की चार नवरात्रि: लोगों को नहीं है इसकी जानकारी, यहां जानें सब कुछ
X
साल की चार नवरात्रि: लोगों को नहीं है इसकी जानकारी, यहां जानें सब कुछ (social media)

लखनऊ: कोरोना काल के बीच त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। इसी बीच हिंदू लोगों का पावन व पवित्र त्योहार नवरात्रि शुरू होने वाली है। नवरात्रि हिंदुओं का एक खास व प्रमुख पर्व है। नवरात्रि शब्द संस्कृत शब्द है, जिसका मतलब है 'नौ रातें'। आपको बता दें, इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इसके साथ दसवाँ दिन दशहरा के नाम से प्रसिद्ध है। आपको बता दें, नवरात्रि वर्ष में चार बार आती है। पौष, चैत्र, आषाढ,अश्विन मास में प्रतियोगिता से नवमी तक मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें:उड़ेंगे चीन-पाकिस्तान: भारत हुआ बहुत ताकतवर, अब दुश्मन क्षणभर में होगें खत्म

नौ देवियाँ है :-

शैलपुत्री - इसका अर्थ- पहाड़ों की पुत्री होता है।

ब्रह्मचारिणी - इसका अर्थ- ब्रह्मचारीणी।

चंद्रघंटा - इसका अर्थ- चाँद की तरह चमकने वाली।

कूष्माण्डा - इसका अर्थ- पूरा जगत उनके पैर में है।

स्कंदमाता - इसका अर्थ- कार्तिक स्वामी की माता।

कात्यायनी - इसका अर्थ- कात्यायन आश्रम में जन्मि।

कालरात्रि - इसका अर्थ- काल का नाश करने वली।

महागौरी - इसका अर्थ- सफेद रंग वाली मां।

सिद्धिदात्री - इसका अर्थ- सर्व सिद्धि देने वाली।

Navratri Navratri (social media)

बेहद महत्व है इस त्यौहार का

भारत जैसे विशालकाय देश में नवरात्रि को खूब अच्छे से पर्व के रूप में मनाया जाता है। इन सबमें सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शारदीय नवरात्रि है, जो इस समय में पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। आपको बता दें कि ये बहुत ही कम लोगों को पता है या नहीं भी पता है कि एक साल में 4 नवरात्रि होते हैं। हर साल नवरात्रि के अलग-अलग महत्व होते हैं। लेकिन देवी पुराण में ऐसा कहा गया है कि साल भर में मुख्य रुप से नवरात्र का त्योहार 2 बार आता है।

मां दुर्गा के पहले नवरात्र पर 9 दिन पूजा की जाती है

वहीं हिन्दू पंचाग के मुताबिक चैत्र यानि मार्च-अप्रैल में मां दुर्गा के पहले नवरात्र पर 9 दिन पूजा की जाती है, जिन्हें वासंतीय नवरात्र कहा जाता है। अश्विन महीने यानि सितम्बर-अक्टूबर में आने वाले नवरात्र को मुख्य नवरात्र कहा जाता है, आप जिसे जनमानस शारदीय नवरात्र के नाम से जानते है। शारदीय नवरात्र के बाद से ही देश भर में त्योहारों की धूम मच जाती है। शारदीय नवरात्र के खत्म होने पर ही दशहरे का त्योहार मनाया जाता है जो कि अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है।

Navratri Navratri (social media)

2 गुप्त नवरात्रि भी मनाई जाती है

एक साल के अंदर 2 गुप्त नवरात्रि भी मनाई जाती है जो गृहस्थों के लिए नहीं होती है। ये दोनों नवरात्रि आषाढ़ यानि जून-जुलाई और दूसरा माघ यानि जनवरी-फरवरी में आते हैं।

ये भी पढ़ें:उद्धव ठाकरे-राज्यपाल भिड़ेः शुरू हुआ चिट्ठी वार, शिवसेना ने राष्ट्रपति से की ये अपील

जिस प्रकार साल में चार नवरात्रि आती हैं। जिसमें जनसामान्य के लिए बासंतिक और शारदीय नवरात्रि ही अहम व खास है। दो गुप्त नवरात्रों में ऋषि मनीषि ध्यान और पूजा करते हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story