×

भारत के ये ट्रंप टावर: सबसे आलीशान 23 मंजिला इमारत है बहुत खास

डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति हैं, लेकिन इससे पहले वो एक सफल रियल एस्टेट कारोबारी भी हैं। उनका निजी निवास स्थान मैनहैटन का ट्रंप टावर है। इसी की तर्ज पर भारत सहित दुनियाभर के कई देशों में भी ट्रंप टावर बनाए गए हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 25 Feb 2020 11:53 AM GMT
भारत के ये ट्रंप टावर: सबसे आलीशान 23 मंजिला इमारत है बहुत खास
X

मुम्बई: डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति हैं, लेकिन इससे पहले वो एक सफल रियल एस्टेट कारोबारी भी हैं। उनका निजी निवास स्थान मैनहैटन का ट्रंप टावर है। इसी की तर्ज पर भारत सहित दुनियाभर के कई देशों में भी ट्रंप टावर बनाए गए हैं। भारत में ट्रंप आर्गनाइजेशन के पांच प्रोजेक्ट चल रहे हैं जिनकी वैल्यू 1.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है। भारत में ट्रंप आर्गनाइजेशन कोई निवेश नहीं कर रहा है बल्कि लोकल डेवलपर्स के साथ ब्रांड लाइसेंसिंग के आधार पर काम कर रहा है। भारत के रियल इस्टेट में एक पैसे का निवेश किए बगैर ट्रंप आर्गनाइजेशन लाइसेंसिंग फीस के जरिए करोड़ों की कमाई कर सकता है।

भारत में ट्रंप के प्रोजेक्ट

(1.) पुणे, मुम्बई, कोलकाता और गुरुग्राम में भी ट्रंप आर्गनाइजेशन के प्रोजेक्ट हैं। मुम्बई के वर्ली में 17 एकड़ में 75 मंजिला ट्रंप टावर बन कर तैयार है। मैक्रोटेक डेवलपर्स की परर्टनरशिप में बने इस ट्रंप टावर को सिंगापुर की एचबीए स्टूडियो ने डिजाइन किया है। इस टावर में 300 लक्जरी फ्लैट हैं। यहां के निवासियों को निजी जेट विमान की सुविधा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें—मोदी सरकार को लगा तगड़ा झटका, दिल्ली के लिए आई एक और बुरी खबर

(2.) कोलकाता में यूनीमार्क व ट्राइबेका डेवलपर्स के सहयोग से ट्रंप टावर का निर्माण किया जा रहा है। 4 लाख वर्ग फुट में 38 मंजिला टावर बनाया जा रहा है।

(3.) गुरुग्राम में दो ट्रंप टावर बनाए जा रहे हैं। एक बिल्डिंग में सिर्फ आफिस और दुकानें होंगी जबकि दूसरी रिहायशी होगी।

पुणे का आलीशान टावर

एक ट्रंप टावर तो ऐसा है जो अमेरिका और ब्रिटेन से भी शानदार और आलीशान माना जाता है। यहां एक-एक फ्लैट की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है। यह ट्रंप टावर पुणे के कल्याणी नगर में बना है, जिसका उद्घाटन डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने साल 2018 में किया था। यह ट्रंप टावर भारत की रियल एस्टेट कंपनी पंचशील डेवलपर्स के सहयोग से बना है। पंचशील ग्रुप के चेयरमैन अतुल चोरडिया के मुताबिक, 23 मंजिला ये ट्रंप टावर सबसे आलीशान और देश की पहली इको फ्रेंडली इमारत है। इस ट्रंप टावर में बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर, उनके बेटे रणबीर कपूर से लेकर कैटरीना कैफ तक के फ्लैट्स हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने भी यहां करीब 16 करोड़ रुपये का एक पेंट हाउस खरीदा है।

ये भी पढ़ें—ट्रंप ही नहीं इस राष्ट्रपति के भारत दौरे पर भी हुई थी दिल्ली जैसी हिंसा

23 मंजिला इस ट्रंप टावर की खासियत ये है कि इसका बाहरी हिस्सा पूरी तरह से कांच से बना हुआ है। हर मंजिल पर 6100 वर्ग फुट का एक फ्लैट है। इनमें मॉडर्न फिटनेस सेंटर भी हैं। हर फ्लैट में आउटडोर स्विमिंग पूल है। फ्लैट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि सिर्फ बायोमेट्रिक कार्ड के जरिए ही फ्लैट के अंदर एंट्री होगी। ट्रंप टावर में विश्वस्तरीय स्पा भी है, जबकि सुरक्षा के लिए इमारत में अत्याधुनिक सिक्योरिटी सिस्टम भी लगाया गया है।

हालांकि यह ट्रंप टावर विवादों में भी रह चुका है। आरटीआई कार्यकर्ता रवि बराहते ने इमारत बनाने में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था, जिसकी जांच महाराष्ट्र के राजस्व विभाग की ओर से हुई थी, लेकिन आरोप साबित नहीं हो पाया।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story