×

क्या विराट इस बार भी मना पाएंगे अनुष्का के साथ करवाचौथ?

आज 17 अक्टूबर को देशभर में हर जगह करवाचौथ का मनाया जा रहा है। ऐसे में सभी सितारों के फैंस की ये आस लगी हुई है कि कौन से स्टार्स किस तरीके से अपना ये फेस्टिवल मनाएंगे।

Roshni Khan
Published on: 23 Aug 2023 11:28 AM GMT
क्या विराट इस बार भी मना पाएंगे अनुष्का के साथ करवाचौथ?
X

नई दिल्ली: आज 17 अक्टूबर को देशभर में हर जगह करवाचौथ का मनाया जा रहा है। ऐसे में सभी सितारों के फैंस की ये आस लगी हुई है कि कौन से स्टार्स किस तरीके से अपना ये फेस्टिवल मनाएंगे। बहुत से स्टार्स का तो ये पहला करवाचौथ होगा। जिसमें रणवीर-दीपिका, प्रियंका-निक, पूजा बत्रा-नवाब शाह, कपिल शर्मा- गिन्नी चतरथ समेत बहुत से सितारें इसमें शामिल हैं।

ये भी देखें:गृहमंत्री आज बीएचयू में सुनाएंगे स्कन्दगुप्त के पराक्रम की गाथा

लेकिन इन सब में बहुत से क्रिकेट फैंस को भी अपने क्रिकेटर्स पर भी नजरें हैं कि कैसे मनाएंगे इस बार का करवाचौथ। भारतीय क्रिकेट टीम अभी तो दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रही है। सीरीज के विशाखापत्तनम में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने 203 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की, जबकि पुणे में हुए दूसरे टेस्ट में भारत ने एक पारी और 137 रन से बाजी अपने नाम की। इस तरह विराट कोहली एंड कंपनी ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा मैच शनिवार 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाएगा।

पिछले साल ऐसा रहा था विराट-अनुष्का का करवाचौथ

इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 में हुई थी। दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए इटली को चुना था, जहां दोनों के बेहद करीबी लोगों की मौजूद थे और वहीँ दोनों विवाह के बंधन में बंधे थे। ऐसे में विराट और अनुष्का ने अपना पहला करवाचौथ पिछले साल मनाया था। उस टाइम विराट काले कुर्ते और अनुष्का पीली साड़ी में नजर आईं थीं। उस समय भी क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खेल रही थी। इस मैच के बाद उन्होंने अपनी और अनुष्का शर्मा की करवाचौथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

इस बार मुंबई में करवाचौथ मना सकते हैं विराट

इंडियन टीम को 19 अक्टूबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टेस्ट खेलना है और दोनों टीमें इसके लिए रांची पहुंच चुकी हैं। वैसे तो करवाचौथ 17 अक्टूबर को है। ऐसा माना जा रहा है कि विराट और अनुष्का मुंबई में ही करवाचौथ मना सकते हैं। लेकिन ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुंबई में करवाचौथ मनाकर विराट तीसरे टेस्ट से पहले 18 अक्टूबर को रांची पहुंच जाएंगे।

ये भी देखें:धोनी पर फैसला: अब BCCI के नए हेड तय करेंगे भारतीय क्रिकेटर की किस्मत

ये क्रिकेटर्स भी मनाएंगे करवाचौथ

बीते साल भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटरों ने भी अनोखे अंदाज में करवाचौथ मनाया था। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मेरठ में एक समारोह में नुपुर नागर से शादी की थी। 2018 में दोनों ने अपना पहला करवाचौथ मनाया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story