×

IPL 2023 Latest Update: आईपीएल में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, इन सितारों से सजेगी महफिल

IPL 2023 Latest Update: आईपीएल -2023 के इंतजार की घड़ियां बहुत जल्द खत्म होने वाली है। इस बार भी आईपीएल शानदार और जानदार होने वाली है, क्योंकि आईपीएल की महफिल में रंग जमाने बॉलीवुड के कई सितारें शिरकत करने वाले हैं।

Ruchi Jha
Published on: 31 March 2023 9:38 AM GMT
IPL 2023 Latest Update: आईपीएल में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, इन सितारों से सजेगी महफिल
X
IPL 2023 Latest Update (Image Credit: Instagram)

IPL 2023 Latest Update: आईपीएल-2023 (IPL-2023) का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। 31 मार्च 2023 से इंडियन क्रिकेट लीग (ipl 2023 start date first match) की शुरुआत होने जा रही है, जिसका पहला मैच अहमदाबाद के 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' में 'गुजरात टायटंस' और 'चेन्नई सुपर किंग्स' के बीच होने वाला है। वहीं, आईपीएल की इस ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शानदार तैयारी की है।

आईपीएल में लगेगा बॉलीवुड का तड़का

जी हां, खबरों की मानें तो ओपनिंग सेरेमनी (ipl 2023 opening ceremony) में बॉलीवुड के कई स्टार्स अपने परफॉरमेंस से चार-चांद लगाते नजर आएंगे। हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल मैच से पहले सेलेब्स (ipl 2023 opening ceremony celebrity list) अपना डांस परफॉरमेंस देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, एक्टर टाइगर श्रॉफ, साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया भी आईपीएल के मंच पर नजर आएंगे।

रश्मिका मंदाना भी करेंगी परफॉर्म

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है कि एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगी। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' में अहम किरदार निभाने वाली मंदाना साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं और अब तो उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है।

अरिजीत सिंह और तमन्ना भाटिया भी दिखाएंगे अपना जलवा

वहीं, रश्मिका मंदाना के अलावा मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के समारोह में भाग लेने की पुष्टि भी हो चुकी है। आईपीएल ने 29 मार्च 2023 को सबसे पहले तमन्ना भाटिया को लेकर जानकारी दी थी, जिसके बाद अरिजीत सिंह (ipl 2023 opening ceremony arijit singh) का नाम सामने आया था। हालांकि, इसके अलावा ओपनिंग सेरेमनी के मंच पर कौन-कौन से सितारे अपना जलवा बिखेरेंगे। अभी तक इसका कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। फिलहाल, इस खबर के सामने आने से फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं और वह आईपीएल 16 का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आईपीएल और बॉलीवुड का पुराना रिश्ता

वैसे देखा जाए तो क्रिकेट और बॉलीवुड का काफी पुराना रिश्ता है। फिर चाहे वो प्यार के मामले में हो या फिर आईपीएल। इतना ही नहीं, आईपीएल की दो फ्रेंचाइजियों के मालिक हिंदी सिनेमा के दो सुपरस्टार भी है, जिनमें से एक शाहरूख खान की 'कोलकाता नाइट राइडर्स' और प्रीति जिंटा की 'किंग्स इलेवन पंजाब' की टीम है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story