×

Ashwin Love Story: जाबाज स्पिनर अश्विन, कभी अपने स्कूल क्रश पर था फिदा, स्कूल कॉलेज फिर शादी

Ashwin Lovestory:अश्विन का बचपन पढ़ाई, कॉलेज सब चेन्नई से ही हुई है। चेन्नई में ही इस खिलाड़ी को अपनी सपनों की रानी भी मिली है। अश्विन की पत्नी का नाम पृथ्वी नारायण है। पृथ्वी और अश्विन दोनो तमिल है। आइए जानते है इनकी खूबसूरत प्रेम कहानी के बारे में

Yachana Jaiswal
Published on: 15 July 2023 10:08 AM GMT
Ashwin Love Story: जाबाज स्पिनर अश्विन, कभी अपने स्कूल क्रश पर था फिदा, स्कूल कॉलेज फिर शादी
X
Ravichandran Ashwin & Prithi Narayan (Pic Credit -Social Media)

Ashwin Love Story: रविचंद्रन अश्विन के चर्चे वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ विकेट रिकॉर्ड से खूब होने लगे है। अश्विन पहले ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने दूसरे देश में जाकर एक ही बार में कई सारे रिकॉर्ड बनाए है। अश्विन ने एक ही बार में 5 विकेट लेने वालों में चौथे नंबर पर है। अश्विन 6 बार 5 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन चुके है। इसके साथ अश्विन ने कुल 700 विकेट लेने का भी आंकड़ा पार कर लिया है। अश्विन हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ आगे निकल चुके है। इस जाबाज खिलाड़ी के पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम ही लोग जानते जानते है। अश्विन एक दक्षिणी भारतीय है। वह तमिल से जुड़े हुए है। अश्विन का बचपन पढ़ाई, कॉलेज सब चेन्नई से ही हुई है। चेन्नई में ही इस खिलाड़ी को अपनी सपनों की रानी भी मिली है। अश्विन की पत्नी का नाम पृथ्वी नारायण है। पृथ्वी और अश्विन दोनो तमिल है। चेन्नई में दोनो का मिलना हुआ , हालांकि, इनकी मुलाकात और प्रेम कहानी बहुत ही मजेदार रही।

अश्विन की पत्नी पृथ्वी नारायण के बारे में,

पृथ्वी नारायणन तमिल से जुड़ी एक दक्षिण भारतीय हैं। उनका जन्म 26 मई 1988 को एक दक्षिण भारतीय मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।पृथ्वी का पालन-पोषण चेन्नई में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई भी चेन्नई से ही की। उन्होंने एसआरएम विश्वविद्यालय से सूचना प्रौद्योगिकी में बी.टेक की पढ़ाई की। पृथ्वी को मैराथन बहुत पसंद है।

पृथी एक क्लासिकल डांसर भी हैं। वह स्वस्थ रहने के लिए जिम में घूमना और अभ्यास करना पसंद करती हैं। पृथ्वी बचपन से चुलबुली व्यक्तित्व वाली लड़की रही है। आपको बता दें कि पृथ्वी और रविचंद्रन बचपन की दोस्त रही है।

ऐसे हुई थी मुलाकात

रविचंद्रन और पृथ्वी चेन्नई के एक ही कालेज, एसआरएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ते थे। उनके बचपन का स्नेह प्यार में बदल गया। एक इंटरव्यू में पृथ्वी अश्विन ने अपनी लवस्टोरी पर बात किया था कि अश्विन और पृथ्वी कॉन्टेक्ट में रहे, अश्विन ने खेल में अपना करियर बनाने के लिए स्कूल बदल लिया था।

हम एक साथ एक ही मिडिल स्कूल में पढ़ते थे। इस तरह हमारा एक दूसरे से पहचान ज्यादा हुआ। लेकिन फिर, हम सीधा बड़े होकर आईपीएल के दौरान मिले। जब वह एक इवेंट कंपनी में काम कर रही था। पृथी ने बताया था कि, अश्विन को मुझ पर बहुत क्रश था और यह बात पूरा स्कूल जानता था।'

पृथ्वी पूर्व में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ काम कर चुकीं है। पृथी ने कहा कि अश्विन उन्हें क्रिकेट मैदान पर ले जाकर लव के लिए प्रपोजल रखा था। उस दौरान पृथ्वी सीएसके का अकाउंट देख रही थी, तब वह अश्विन से दोबारा मिल पाई और अचानक मैंने उन्हें छह फुट के खिलाड़ी के रूप में देखा। हम एक-दूसरे को ग्रेड 7 से जानते थे।"

सिंपल सी मैरिज पार्टी में हुए एक दूसरे के,

अश्विन और पृथ्वी ने 2011 में एक बहुत छोटे समारोह में एक-दूसरे से सगाई कर ली और 13 नवंबर 2011 को एक भव्य शादी की, जिसमें किसी भी क्रिकेट सेलिब्रिटी को आमंत्रित नहीं किया गया था। इस जोड़े ने अपनी पहली बेटी अखीरा का 2015 और दूसरी बेटी आध्या का 21 दिसंबर 2016 को स्वागत किया।

पृथ्वी नारायणन और रविचंद्रन अश्विन स्कूल में एक साथ थे। वे पहली बार मिले और अच्छे दोस्त बन गए। उनका प्यार जीवन के शुरुआती दिनों में ही शुरू हो चुका था जब वे स्कूल में थे। उन्होंने भी एक ही कॉलेज में दाखिला लिया और एक-दूसरे के साथ कॉलेज जीवन का भरपूर एंजॉय किया।

दोनों के परिवार उनके बारे में जानते थे और उनके रिश्ते के सपोर्ट में थे। पृथ्वी और अश्विन के रिश्ते को कभी भी अपने माता-पिता के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा, क्योंकि दोनों के परिवार एक-दूसरे को काफी अच्छे से जानते थे।

वह अपने पति के क्रिकेट करियर को पूरा समर्थन देती हैं और उनके सभी मैच देखना पसंद करती हैं। रविचंद्रन अश्विन ने 2010 में क्रिकेट करियर की शुरुआत की। तब से उन्हें काफी पहचान और प्रशंसा मिली है। पृथ्वी नारायणन को मैचों में अपने पतियों के साथ जाकर उनका समर्थन करते हुए और मैचों के दौरान उनका हौसला बढ़ाते हुए देखा जता है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story