TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

CPL 2023: श्रेयंका पाटिल का बड़ा कारनामा, कैरेबियन प्रीमियर लीग में शामिल होने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर

CPL 2023: आईपीएल की धूम पूरी दुनिया में देखने को मिलती है। हाल ही में आईपीएल महिला टूर्नामेंट का भी पहला सीजन खेला गया था। ऐसे में अब भारतीय महिला क्रिकेटरों की विदेशी लीग में काफी डिमांड हो रही है।

Suryakant Soni
Published on: 1 July 2023 9:40 AM GMT
CPL 2023: श्रेयंका पाटिल का बड़ा कारनामा, कैरेबियन प्रीमियर लीग में शामिल होने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर
X
CPL 2023 (Photo: Google)

CPL 2023: आईपीएल की धूम पूरी दुनिया में देखने को मिलती है। हाल ही में आईपीएल महिला टूर्नामेंट का भी पहला सीजन खेला गया था। ऐसे में अब भारतीय महिला क्रिकेटरों की विदेशी लीग में काफी डिमांड हो रही है। टीम इंडिया की कई स्टार खिलाड़ी बिग बैश लीग में खेलती नज़र आती है। लेकिन कैरेबियन प्रीमियर लीग में पहले एक भी भारतीय महिला क्रिकेटर शामिल नहीं हुई। लेकिन अब श्रेयंका पाटिल ने ये कारनामा कर दिया। श्रेयंका पाटिल कैरेबियन प्रीमियर लीग में शामिल होने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई है।

एशिया कप में शानदार प्रदर्शन:

महिला टीम की स्टार खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल ने भले ही अभी भारत की सीनियर टीम के लिए डेब्यू नहीं किया हो लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका दबदबा देखने को मिलता है। हाल ही में उन्होंने महिला एमर्जिंग एशिया कप में भारत ए के लिए खेलते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने दो मैचों में गेंदबाज़ी करते हुए सरावधिक 9 विकेट चटकाए। इसकी बदौलत टीम इंडिया यह खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुई। इसी प्रदर्शन को देखते हुए उनका CPL में चयन हुआ है।

आरसीबी के लिए खेलती है श्रेयंका:

टीम इंडिया के भविष्य के रूप में श्रेयंका पाटिल को देखा जा रहा है। महज 20 साल की उम्र में श्रेयंका ने किए बड़े मुकाम हासिल किये हैं। इससे पहले उनका चयन विमेंस प्रीमियर लीग 2023 में भी हुआ था। श्रेयंका को आरसीबी ने अपनी टीम में शामिल किया था। विमेंस प्रीमियर लीग में भी उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से काफी प्रभावित किया था। अब वो कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपना जलवा दिखाती नज़र आएगी।

गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए खेलेगी:

बता दें कैरेबियन प्रीमियर लीग की शुरुआत इस साल 31 अगस्त से होगी। इस टूर्नामेंट में कुल तीन टीमें हिस्सा लेगी। इसमें बारबाडोस रॉयल्स, गुयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स का नाम शामिल हैं। श्रेयंका पाटिल को गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने अपनी टीम के साथ जोड़ा हैं। अब देखना हैं टीम इंडिया की यह स्टार खिलाड़ी कैरेबियन प्रीमियर लीग में कैसा प्रदर्शन करती हैं..?

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story