×

DC vs MI IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने तोड़ा हार का सिलसिला, दिल्ली कैपिटल्स की लगातार चौथी हार

DC vs MI IPL 2023: आईपीएल में बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। आईपीएल 2023 में दिल्ली की यह लगातार चौथी हार हो गई।

Suryakant Soni
Published on: 11 April 2023 11:18 PM GMT
DC vs MI IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने तोड़ा हार का सिलसिला, दिल्ली कैपिटल्स की लगातार चौथी हार
X
DC vs MI IPL 2023

DC vs MI IPL 2023: आईपीएल में बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। आईपीएल 2023 में दिल्ली की यह लगातार चौथी हार हो गई। दिल्ली ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 172 रन पर सिमट गई है। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 54 रन अक्षर पटेल ने बनाए। वहीं, कप्तान डेविड वॉर्नर ने 51 रन की पारी खेली। इसके जवाब में मुंबई ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल किया।

रोहित शर्मा ने खेली जबरदस्त पारी:

दिल्ली की पिच बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किल लग रही थी। लेकिन मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर से आतिशी बल्लेबाज़ी शुरू कर दी। पिछले दो मैचों से उनका बल्ला खामोश रहा था। लेकिन इस मैच में वो अपने पुराने रंग में नज़र आए। उन्होंने अपना अर्धशतक 29 गेंदों पर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने चार चौके और इतने ही छक्के जड़े। उनके बल्ले से आईपीएल में 24 पारियों के बाद अर्धशतक निकला। रोहित शर्मा इस मैच में 45 गेंदों पर 65 रन बनाकर आउट हुए।

अक्षर पटेल की धुआंधार पारी:

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक समय बड़े संकट में नज़र आ रही थी। दिल्ली का पांचवां विकेट सिर्फ 98 रनों के स्कोर पर गिर गया था। उसके बाद बल्लेबाज़ी करने उतरे अक्षर पटेल ने लाजवाब बल्लेबाज़ी करते हुए अर्धशतक जमाया। अक्षर पटेल ने 54 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान दिल्ली के इस ऑलराउंडर ने चार चौके और पांच छक्के जड़े। अक्षर पटेल के आउट होने के बाद दिल्ली की टीम फिर से बिखर गई। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य रखा था।

डेविड वॉर्नर ने फिर जड़ा अर्धशतक:

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज़ों का फ्लॉप शो एक बार फिर देखने को मिला। दिल्ली की तरफ से सिर्फ डेविड वार्नर और अक्षर पटेल ने अर्धशतक लगाया। जिसके चलते दिल्ली की टीम अपना स्कोर 170 रनों के पार पहुंचा पाई। वार्नर की यह पारी कुछ धीमी जरूर रही। उन्होंने अपने 51 रन बनाने के लिए 46 गेंदों का सामना किया। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। दिल्ली ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 172 रन बनाए हैं।

जेसन बेहरेनडोर्फ की घातक गेंदबाज़ी:

इस मैच में एक समय दिल्ली की टीम अपना स्कोर 200 रनों के पार बनाते हुए दिखाई दे रही थी। लेकिन इसके बाद मुंबई के स्टार गेंदबाज़ जेसन बेहरेनडोर्फ की घातक गेंदबाज़ी देखने को मिली। दिल्ली की पारी के 19वें ओवर में मुंबई के जेसन बेहरेनडोर्फ ने अपनी टीम की जबरदस्त वापसी करवा दी। इस ओवर में बेहरेनडोर्फ ने मुंबई को तीन सफलता दिला दी। जबकि एक विकेट रन आउट हो गया। ऐसे में यह ओवर मैच का निर्णायक ओवर रहा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (c), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, एक्सर पटेल, अभिषेक पोरेल (w), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (c), इशान किशन (w), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story