×

IPL 2023 Delhi Capitals Rishabh Pant : दिल्ली को खल रही पंत की कमी, आईपीएल में खूब चला है ऋषभ का बल्ला

IPL 2023 Delhi Capitals Rishabh Pant : दिल्‍ली कैपिटल्‍स की जिस तरह इस आईपीएल सीजन में शुरुआत हुई है। उसे देख ऐसा लग रहा है कि ऋषभ पंत को टीम मिस कर रही है। क्‍योंकि जब-जब पंत ने बल्ला उठाया है, दिल्‍ली कैपिटल्‍स (पूर्व में दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स) का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है।

Yachana Jaiswal
Published on: 11 April 2023 4:44 PM GMT
IPL 2023 Delhi Capitals Rishabh Pant : दिल्ली को खल रही पंत की कमी, आईपीएल में खूब चला है ऋषभ का बल्ला
X
Rishabh Pant (Pic Credit- Social Media)

IPL 2023 Delhi Capitals Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को ऋषभ पंत का सपोर्ट नहीं मिल पाया है। कार दुर्घटना का शिकार हुए टीम के नियमित कप्तान ऋषभ पंत की कमी टीम को खलते दिख रही है। पंत के बिना दिल्ली की टीम आईपीएल में कैसे सरवाइव कर रही है वो दिल्ली के फैंस से बेहतर कौन बता पाएगा।
IPL में ऋषभ पंत के बिना खेलने उतरी दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टी20 में शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम दोनों ही मैच हार चुकी है। देखा जाए तो पंत की कमी टीम को साफ तौर पर खल रही है। पंत जब से दिल्‍ली की ओर से खेल रहे हैं, उनका व्‍यक्तिगत प्रदर्शन तो शानदार रहा ही है। वहीं, दिल्‍ली की टीम भी जीत की कतार में लगी रहती थी।

पंत के बगैर दिल्ली बदहाल

डेविड वार्नर की कैपटेंसी में खेल रही दिल्‍ली कैपिटल्‍स IPL 2023 के सभी शुरू के मैच हार चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ सुपर जायंट्स से अपना पहला मैच 50 रन से हार गई थी। वहीं, गुजरात टाइटन्स ने 11 गेंद पहले ही 6 विकेट से दिल्ली को हरा दिया था। राजस्थान रॉयल्स ने भी दिल्ली को 50 से ज्यादा रनों से हराया है। दिल्ली का प्रदर्शन अबतक काफी ख़राब रहा है।
ऋषभ पंत सड़क‍ हादसे के शिकार के बाद से IPL से बाहर है। पंत का खेलने का फॉर्म जैसा भी रहा हो, लेकिन वह IPL में दिल्‍ली के लिए बेहद जबरदस्‍त साबित हुए हैं। पंत के खेलने से दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति में सुधार हुआ था। पंत ने आईपीएल में डेब्‍यू भी दिल्‍ली के लिए 2016 में किया था। पंत लगातार टीम के साथ बने रहे उनकी मेहनत को देखते हुए, 2021 में उन्‍हें टीम की कप्‍तानी भी दे दी गई थी।डेविड वार्नर की कप्‍तानी में खेल रही दिल्‍ली कैपिटल्‍स IPL 2023 के दोनों ही शुरुआती मैच हार चुकी है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना पहला मैच 50 रन से हार गई थी। वहीं, गुजरात टाइटन्स ने 11 गेंद पहले ही 6 विकेट से मात दी।

ऋषभ पंत के साथ कैसा रहा है दिल्ली कैपिटल्स का सफर

IPL 2016 में ऋषभ पंत पहली बार दिल्‍ली के लिए खेलते हुए दिखे थे। इस सीजन में उन्‍होंने 10 मैचों में 198 रन बनाए थे। 8 टीमों में दिल्‍ली छठे नंबर पर थी।

IPL 2017 के सीजन में ऋषभ 14 मैचों में 366 रन बनाने में सफल हुए थे। दिल्‍ली की टीम आठ टीमों में छठे नंबर पर रही।

IPL 2018 के सीजन में पंत ने 14 मैच में 684 रन रन बनाए। उनके प्रदर्शन की खूब तारीफ हुई। दिल्ली अंक तालिका में 8वें स्थान पर थी।

IPL 2019 में पंत ने 16 मैच खेले और 488 रन का लक्ष्य रखा था। आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली तीसरे नंबर पर पहुंच गई। सात साल बाद दिल्‍ली की टीम पहली बार प्लेऑफ में पहुंच पायी थी।

IPL 2020 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम रनर अप रही थी। वहीं पंत ने भी 14 मैच खेले थे, जिसमें 343 रन बनाए थे।

IPL 2021 में दिल्‍ली का प्रदर्शन अच्छा था और वह टूर्नामेंट में तीसरे नंबर पर पहुंच गयी थी। पंत ने इस सीजन में 16 मैच में 419 रन बनाए थे।

IPL 2022 में पंत ने 14 मैच में 340 रन बनाए और उनकी कप्‍तानी में खेल रही टीम दिल्ली कैपिटल्स 5वें नंबर पर थी।

ऋषभ पंत का आईपीएल में रिकार्ड

मैच: 98
रन: 2838
सर्वाधिक रन: 128*
औसत: 34.61
स्‍ट्राइक रेट: 147.97
शतक: 1
अर्धशतक: 15
चौके: 260
छक्के: 129
कैच: 64
स्‍टम्‍प: 18

ऋषभ पंत का पिछले वर्ष 2022 की 30 दिसंबर में एक हादसे के शिकार हो गए थे। रूड़की के पास के हाईवे पर उनका एक्‍सीडेंट हो गया था। इस हादसे में उनकी मर्सिडीज कार में आग लग गई थी। पंत शीशा तोड़कर कार से बाहर निकले थे। इसके बाद उनको देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। इस दुर्घटना के बाद से ही वह किक्रेट से दूर हैं। पंत हाल ही में दिल्‍ली में गुजरात टाइटन्‍स के खिलाफ हुए मैच में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए स्‍टैंड में पहुंचे थे।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story