×

Diwali 2019: इस बार ऐसा होगा क्रिकेटर्स का त्योहार, जानिए क्या है खास

वैसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। कप्तान विराट कोहली को टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है, जबकि उनकी जगह रोहित शर्मा को कमान सौंपी गई है।

Manali Rastogi
Published on: 25 Oct 2019 9:12 AM GMT
Diwali 2019: इस बार ऐसा होगा क्रिकेटर्स का त्योहार, जानिए क्या है खास
X
Diwali 2019: इस बार ऐसा होगा क्रिकेटर्स का त्योहार, जानिए क्या है खास

लखनऊ: दीयों का त्योहार है दिवाली। ये एक ऐसा त्योहार है, जिसे बेहद भव्य तरीके से मनाया जाता है। दीपावली के दौरान हम सभी फैमिली और दोस्तों संग खूब मस्ती भी होती है। इस त्योहार को दुनियाभर के कई हिस्सों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यही नहीं, क्रिकेटर्स भी दीपावली को काफी एंजॉय करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि हमारे चहेते क्रिकेटर्स इस बार दिवाली पर क्या खास करने वाले हैं।

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा आजकल काफी अच्छे फॉर्म में हैं। ये दीपावली रोहित के लिए ख़ास होने वाली है क्योंकि उनकी बेटी समायरा की यह पहली दीपावली है। बता दें, रोहित शर्मा इस साल ही एक बेटी के पिता बने हैं। ऐसे में उम्मीद है कि पुजारा बेटी की पहली दिवाली खास बनाने के लिए कुछ बढ़िया प्लान जरुर बना रहे होंगे।

महेंद्र सिंह धोनी

दुनिया के बेस्ट विकेटकीपरों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी दीपावली पर कुछ नया करते हैं। पिछली बार उन्होंने दिवाली पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अपने होमटाउन रांची में सेलिब्रेट की थी। ऐसे में इस बार यह काफी उत्सुकता वाली बात होगी की धोनी दीपावली कहा मनाने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: हो गया खुलासा: इसलिए विमान में विंडो के सामने नहीं होती सीट, जानिए कई खास बातें

बता दें, पिछले साल 6 नवंबर को टीम इंडिया का विंडीज़ के साथ लखनऊ में टी-20 मैच था, जिसमें धोनी को आराम दिया गया था। ऐसे में दीपावली 2018 उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ मनाई थी। दीपावली 2017 की बात करें तो दीपावली से कुछ समय पहले ही उनका परिवार नए घर में शिफ्ट हुआ था, जिसकी वजह से धोनी पत्नी और बेटी के साथ रांची दिवाली मनाने गए थे।

विराट कोहली

इस बार कप्तान विराट कोहली की दीपावली तो खास होने वाली है क्योंकि उनकी वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और कोहली की साथ में ये दूसरी दिवाली है। चूंकि, बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है, इसलिए वो पत्नी अनुष्का और फैमिली संग दीपावली का त्योहार मना सकते हैं। वैसे विराट अधिकतर त्योहार अपनी फैमिली के साथ ही सेलिब्रेट करते हैं। इस बार भी विराट के अनुष्का के साथ करवा चौथ का व्रत रखा था।

हरभजन सिंह

‘भज्जी’ के नाम से फेमस हरभजन सिंह फिर से परिजनों के साथ दीपावली का त्योहार मनाते नजर आएंगे। भज्जी ने पिछले साल भी अपनी फैमिली के साथ ही ये त्योहार सेलिब्रेट किया था। इस पावन मौके पर भज्जी ने पिछले साल पत्नी गीता और बेटी हिनाया संग ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं।

युवराज सिंह

रिटायरमेंट के बाद ‘सिक्सर किंग’ के नाम से फेमस ऑलराउंडर युवराज सिंह की ये पहली दिवाली है। ऐसे में इस बार युवराज पत्नी हेजल कीच और परिवार के साथ दीपावली मनाते नजर आएंगे। इसलिए इस बार भी वो अपने पूरे परिवार संग यह त्योहार मनाएंगे। युवी अपने परिवार संग हर त्योहार एंजॉय करते नजर आ सकते हैं।

चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा इंडियन टेस्ट टीम के शानदार बल्लेबाज हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी पुजरा परिवार के साथ ही दिवाली मनाएंगे क्योंकि ये दिवाली उनकी बेटी अदिति की दूसरी दिवाली है। ऐसे में उम्मीद है कि पुजारा बेटी की दूसरी दिवाली खास बनाने के लिए कुछ बढ़िया प्लान जरुर बना रहे होंगे।

यह भी पढ़ें: सरकार का बड़ा बदलाव: धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले जान लें ये नियम

वैसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। कप्तान विराट कोहली को टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है, जबकि उनकी जगह रोहित शर्मा को कमान सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: यहां बहुमत से दूर BJP ऐसे बनाएगी सरकार, जानिए पूरा प्लान

टी-20 सीरीज के बाद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप सीरीज के तहत दो टेस्ट मैचों की सीरीज 14 नवंबर से खेली जाएगी। तो वहीं टी-20 सीरीज 3 नवंबर से खेली जाएगी। पहला मैच 3 नवंबर 2019 को खेला जाएगा।

टी-20 टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, दीपक चाहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर।

टेस्ट टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा, रविंद्र जडेजा, आर. अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story