×

आज FAU-G गेम होगा लॉन्च, जानिए इसकी खासियत और कैसे करें डाउनलोड

FAU-G के इस एक्शन गेम में एक साथ कई लोग नहीं खेल सकेंगे। जैसे चाइनीज गेम PUB-G में एक साथ कई लोग इस गेम खेल को खेल सकते थे। हाल ही में इस मेड इन इंडिया FAU-G गेम का टीजर लॉन्च किया गया था जिसमें गलवान घाटी को दिखाया गया था।

Shraddha Khare
Published on: 26 Jan 2021 6:43 AM GMT
आज FAU-G गेम होगा लॉन्च, जानिए इसकी खासियत और कैसे करें डाउनलोड
X
आज FAU-G गेम होगा लॉन्च, जानिए इसकी खासियत और कैसे करें डाउनलोड photos (social media)

नई दिल्ली : एक्शन गेम (Action Game) फौजी FAU-G को आज गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी 2021 को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। आपको बता दें कि यह एक्शन गेम मेड इन इंडिया (Made in India) बनाया गया है। इस गेम का लोग बहुत समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गूगल पे (Google pay) पर प्री -रजिस्ट्रेशन का 40 लाख से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुका है। तो जानते हैं इस एक्शन गेम को कैसे डाउनलोड किया जाएगा और इस गेम का प्री -रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाएगा।

FAU-G गेम लॉन्च

फौजी गेम (FAU-G) की शुरुआत पिछले साल PUBG गेम के बैन करने के बाद की गई। इस एक्शन गेम की यह खासियत है कि इसमें भारत और चीनी सैनिकों के बीच युद्ध किया जाता है। इस गेम के माध्यम से लद्दाख में बैठे चीनी सैनिकों के खिलाफ लड़ाई लड़ सकेंगे। FAU-G के इस गेम को भारत में बनाया गया है। भारत के लोग इस गेम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। FAU-G के इस भारतीय गेम को n core गेम ने बनाया है।

यह भी पढ़ें… टीम इंडिया ने आधी रात की थी मीटिंग, मिशन मेलबर्न के लिए बनाया ये प्लान

कैसे खेलेंगे FAU-G गेम

FAU-G के इस एक्शन गेम में एक साथ कई लोग नहीं खेल सकेंगे। जैसे चाइनीज गेम PUB-G में एक साथ कई लोग इस गेम खेल को खेल सकते थे। हाल ही में इस मेड इन इंडिया FAU-G गेम का टीजर लॉन्च किया गया था जिसमें गलवान घाटी को दिखाया गया था। इसके साथ इसमें भारतीय सैनिकों को दुश्मन से लड़ते हुए दिखाया गया। आपको बता दें कि इस गेम के पहले टीजर में भारत और चीन के बीच लड़ाई दिखाई गई है और इसके दूसरे टीजर में हथियारों को दिखाया गया है।

faug game

ऐसे करें FAU-G को डाउनलोड

FAU-G गेम को खेलने के लिए इसे गूगल पे (Google Pay) से डाउनलोड किया जाएगा। आपको बता दें कि भारत में इस गेम को खेलने का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस गेम को लॉन्चिंग से पहले ही 40 लाख से ज्यादा लोगों ने इस भारतीय गेम FAU-G को डाउनलोड कर लिया है। इसके प्री -रेजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई कर दिया है।

ये भी पढ़ें : मोहम्‍मद सिराज ने खरीदी BMW कार, शेयर की फोटो, पिता कभी चलाते थे ऑटो

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story