×

IPL 2023: आईपीएल में होने जा रही ऋषभ की एंट्री ? वीडियो शेयर कर पंत ने कही ये बात

Indian Premier League 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के इस 2023 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम को कप्तान ऋषभ पंत की कमी जरूर महसूस होगी जो चोटिल होने की वजह पूरे सीजन नहीं खेल पायेंगे।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 31 March 2023 9:54 AM GMT (Updated on: 31 March 2023 10:00 AM GMT)
IPL 2023: आईपीएल में होने जा रही ऋषभ की एंट्री ? वीडियो शेयर कर पंत ने कही ये बात
X
Delhi Capitals Captain Rishabh Pant (Photo: Social Media)

Indian Premier League 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन के शुरू होने से पहले बहुत खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से इस पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। इसी में एक नाम भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी शामिल है। दिल्ली कैपिटल्स टीम के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत ने अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी वापसी को लेकर कुछ बताया है।

ऋषभ पंत का हुआ भीषण एक्सीडेंट

ऋषभ पंत ने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह फूड एप कंपनी जोमैटो का विज्ञापन करते हुए दिख रहे हैं। वह कहते हैं कि वह बहुत जल्द ZPL यानी जोमैटो प्रीमियर लीग खेलने के लिए मैदान पर वापसी करेंगे। अभी पिछ्ले साल 2022 के दिसंबर महीने में ऋषभ पंत एक भीषण एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे।

जिसमें वह बहुत ही बुरी तरह से चोटिल हुए थे। इसके बाद उनके घुटने का ऑपरेशन भी किया गया था। जिसके कारण वह लंबे समय के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। अभी ऋषभ पंत को पूरी तरह से ठीक होने में लंबा समय लगेगा। जिस उनको वापसी में समय लग सकता है।

डेविड वॉर्नर बने दिल्ली के नए कप्तान

इस आईपीएल 2023 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में डेविड वॉर्नर को टीम का कप्तान नियुक्त करने के साथ अक्षऱ पटेल को टीम का उपकप्तान बनाया है। वहीं पंत की जगह पर दिल्ली कैपिटल्स ने अभिषेक पोरेल को उनके रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया है

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को आईपीएल 2023 सीजन में अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 1 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेलना है। इस मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ी लखनऊ पहुंच चुके हैं। जिस मुकबले का टक्करी होने की उम्मीद की जा रही है।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Next Story