अब बजरंग की होंगी दंगल गर्ल, दोस्ती बदली प्यार में

फौगाट सिस्टर्स ने कुश्ती में अपनी अलग ही पहचान बना रखी हैं। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता गीता फौगाट के बाद अब संगीता फौगाट भी शादी कर रही हैं। संगीता विश्व के नंबर 1 पहलवान बजरंग पुनिया से शादी करने जा रही हैं।

Roshni Khan
Published on: 9 Aug 2019 5:39 AM GMT
अब बजरंग की होंगी दंगल गर्ल, दोस्ती बदली प्यार में
X

सोनीपत: फौगाट सिस्टर्स ने कुश्ती में अपनी अलग ही पहचान बना रखी हैं। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता गीता फौगाट के बाद अब संगीता फौगाट भी शादी कर रही हैं। संगीता विश्व के नंबर 1 पहलवान बजरंग पुनिया से शादी करने जा रही हैं।

ये भी देखें:प्रिंस ‘महेश बाबू’ का बर्थडे आज, चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें

संगीता फौगाट की कजिन विनेश फौगाट ने भी सोनीपत के सोमबीर राठी के साथ शादी की है। राष्ट्रमंडल चैंपियन बबीता फौगाट भी पहलवान विवेक संग घर बसाने की तैयारी कर चुकी हैं और वो इस वक़्त नच बलिए में बतौर जोड़ी प्रतिभागी हिस्सा भी ले रहे हैं। इस कड़ी में अब नया नाम बजरंग पुनिया और संगीता फौगाट का जुड़ा है।

विश्व सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे बजरंग पुनिया और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं नेशनल चैंपियन संगीता के बीच उनके जन्मदिन पर बातचीत हुई थी। द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित उनके पिता महाबीर फौगाट ने एक रिपोर्ट में बताया कि हां दोनों के बीच बातचीत तो हुई है, लेकिन शादी कब होगी यह अभी कहना मुश्किल है। संभवत: टोक्यो ओलिंपिक के बाद इस बारे में तिथि घोषित की जाएगी।

ये भी देखें:आर्टिकल 370 हटने के बाद J&K में जगी अमन की आशा, वायरल हुई तस्वीर

दोस्ती को बदल रहे हैं प्यार में

महावीर फौगाट ने कहा कि बजरंग अक्सर घर आता रहता है। कुछ समय पहले संगीता के जन्मदिन पर भी आया था। तब हमें इसका अंदाजा नहीं था। मुझे भी अन्य लोगों के माध्यम से ही इस बारे में पता चला। दोनों ने ही हमें इस बारे में नहीं बताया था। जहां तक मेरी बात है मैं इस रिश्ते को लेकर खुश हूं। बच्चों की खुशी में ही मेरी खुशी है। इस बारे में बजरंग के परिवार से भी चर्चा हुई। हरियाणवी अंदाज में उन्होंने कहा कि अभी बात हुई है, लेकिन पक्का करेंगे तब बच्चों को पुचकारेंगे और सबका मुंह भी मीठा करवाएंगे।

ये भी देखें:देखें तस्वीरें, सीएम योगी ने वृक्षारोपण महाकुंभ के लोगो का लोकार्पण एवं उद्बोधन किया

बजरंग के भाई ने किया इंकार

बजरंग पुनिया के भाई हरेंद्र पुनिया ने कहा कि भाई का ध्यान अभी सिर्फ ओलिंपिक पर है, इसके अलावा वो कुछ सोच भी नहीं रहे। जब उनसे कहा गया कि शादी अगर होती है तो क्या संगीता वह लड़की हो सकती है, इस पर उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि कुछ नहीं कहा जा सकता।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story