×

टीम इंडिया का बदला जेंडर: जरा देखें इन खिलाड़ियों को, तेजी से हो रहे वायरल

लॉकडाउन के समय सभी लोग अधिक-अधिक सोशल मीडिया और इंटरनेट पर समय बिता रहे हैं। कुछ न कुछ शेयर कर रहे है। इसमें आम हो या खास, खिलाड़ी हो या फैंस सभी सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर कर रहे हैं। अभी हाल में खिलाडियों का लेडीज वर्जन तस्वीर शेयर की गई,

suman
Published on: 23 Jun 2020 12:16 PM GMT
टीम इंडिया का बदला जेंडर: जरा देखें इन खिलाड़ियों को, तेजी से हो रहे वायरल
X

नई दिल्ली: लॉकडाउन के समय सभी लोग अधिक-अधिक सोशल मीडिया और इंटरनेट पर समय बिता रहे हैं। कुछ न कुछ शेयर कर रहे है। इसमें आम हो या खास, खिलाड़ी हो या फैंस सभी सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर कर रहे हैं। अभी हाल में खिलाडियों का लेडीज वर्जन तस्वीर शेयर की गई, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। अभी सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर भारतीय टीम की जेंडर स्वैपिंग तस्वीर बहुत वायरल हुई है।इसमें विराट धोनी से लेकर रोहित शर्मा, चहल बुमराह के नाम भी शामिल है।

यह पढ़ें....इस खिलाड़ी का खुलासा, सचिन के संन्यास के समय रोने लगा था मैं

भारतीय क्रिकेट टीम की जेंडर स्वैपिंग पर सोशल मीडिया पर जमकर कमेंटबाजी चल रही हैं। इसमें ऑलराउंडर युवराज सिंह भी पीछे नहीं है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भारतीय क्रिकेटरों के फीमेल वर्जन का फोटो शेयर किया है। युवी की इस पोस्ट पर क्रिकेट फैंस और पूर्व खिलाड़ियों ने जमकर मजे लिए हैं।

किसे बनाओगे गर्लफ्रेंड

क्रिकेटरों की तस्वीर को जेंडर स्वैप करने के बाद युवराज सिंह ने इसे अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। युवराज सिंह ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'इनमें से किसे आप अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर सेलेक्ट करोगे।

इस तस्वीर में रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, केएल राहुल, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, अजिंक्य रहाणे, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह फीमेल वर्जन में दिखाई दे रहे हैं।

यह पढ़ें....इंग्लैंड दौरे से पहले पाक क्रिकेट टीम को झटका, तीन खिलाड़ी कोरोना के शिकार

इससे पहले युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा की फोटो का फीमेल वर्जन बनाया। चहल ने लिखा था, 'रोहित शर्मा भइया आप बहुत क्यूट लग रहे हैं। अधिकतर लोगों को भुवनेश्वर कुमार का फीमेल वर्जन बहुत खूबसूरत लगा। लोगों ने भुवनेश्वर कुमार का नाम बदलकर भुवनेश्वरी कर दिया।मजे की बात ये रही कि भुवनेश्वर कुमार खुद अपना फीमेल वर्जन देखकर उसके दीवाने हो गए। भुवनेश्वर कुमार ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं भी भुवी को चुनता हूं।

सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीरें फैंस का दिल बहलाने और मनोरंजन करने का काम रही है। और इससे अच्छा टाइम पास हो रहा है।'

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

suman

suman

Next Story