×

एक था टाइगर! जिसकी अय्याशी ने उसकी जिंदगी झंड कर दी, और फिर...

 कभी वो दुनिया के नं. 1 गोल्फर थे। जहाँ जाते लोग एक झलक पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते। उनको देख कईयों का सर गर्व से तन जाता था। सब कुछ अच्छा चल रहा था, उसके बाद आया ऐसा भूचाल जिसने सभी कुछ बर्बाद कर दिया।

Rishi
Published on: 17 July 2019 7:31 AM GMT
एक था टाइगर! जिसकी अय्याशी ने उसकी जिंदगी झंड कर दी, और फिर...
X

मुंबई : कभी वो दुनिया के नं. 1 गोल्फर थे। जहाँ जाते लोग एक झलक पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते। उनको देख कईयों का सर गर्व से तन जाता था। सब कुछ अच्छा चल रहा था, उसके बाद आया ऐसा भूचाल जिसने सभी कुछ बर्बाद कर दिया।

हम बात कर रह हैं टाइगर वुड्स की जो अपने दर्जन के हिसाब से गिने जाने वाले सेक्स संबंधों को लेकर चर्चा में रहे। टाइगर और उनकी पत्नी एलिन नारडेग्रेन के बीच तलाक भी उनकी इसी आदत के चलते हुआ। टाइगर के बारे में कहा जाये की वो अति कामुकता से ग्रस्त थे तो ज्यादा सही होगा। टाइगर की एक गलती ने उनको कहीं का नहीं छोड़ा। एक ही समय में टाइगर के 13 महिलाओं के साथ सेक्स सम्बन्ध रहे हैं।

यह भी पढ़ें...तेज प्रताप के गार्ड्स की गुंडागर्दी, मीडियाकर्मियों की पिटाई की

टाइगर ने अपनी उस पत्नी को धोखा दिया जिसने उनके लिए अपने बेहतरीन करियर को एक ही झटके में ख़त्म कर दिया था। एलिन पति टाइगर को दिलो जान से प्यार करती थी। पहले जब उसको इन संबंधों के बारे में पता चल तो, उसे लगा की टाइगर एक बड़ा नाम हैं, और सभी उनको विवादों में घेर कर नाम कमाना चाहते हैं लेकिन धीरे धीरे हकीकत एलिन के सामने उजागर होने लगी तो उसने अपने धोखेबाज पति से अलग होने में ही बेहतरी समझी।

हम आप को बताते हैं कि टाइगर ने किन लड़कियों के कारण अपनी पत्नी को धोखा दिया और कितनो के साथ उनके सेक्स सम्बन्ध थे।

- थेरेसा रोजर्स, कहा जाता है थेरेसा टाइगर की पहली रखैल थी लेकिन उसने भी जल्द ही टाइगर से किनारा कर लिया।

- कोरी रिस्ट , कोरी एक विफल मॉडल रहीं। टाइगर से मैनहटन क्लब में मिली थी। बाद के दिनों में टाइगर से जिस्मानी रिश्ते बने।

-होली सैंपसन, होली एक पोर्न स्टार थीं। टाइगर इस महिला से मुलाकात बैचलर पार्टी के दौरान हुई। उस दिन दोनों ने रात भर सेक्स का मजा लिया था।

-लोरेडाना जोली, प्लेब्वॉय के लिए फोटोशूट करने वाली लोरेडाना और टाइगर के बीच लम्बे समय तक सेक्स सम्बन्ध रहे।

-जूली पोसटेल, जूली ऑरलैंडो की कॉकटेल वेट्रेस है, टाइगर ने इसके साथ भी काफी मस्ती की है।

-रैचेल यूशिटेल, यही वो नाम है जिसके सामने आने के बाद टाइगर और एलिन में जमकर तकरार हुई जो दोनों के तालक का कारण भी बनी। इसे टाइगर की पहली रखैल के तौर पर भी जाना जाता है। दोनों के ई-मेल बताते हैं कि वे रैचेल से टाइगर कितना प्यार करते थे।

यह भी पढ़ें...टीसीएस को लातिन अमेरिका, भारत, दक्षिण अफ्रीका के बाजार में वृद्धि की उम्मीद

- मिंडी लॉटन, टाइगर इसके नजदीक तब आये जब एलिन प्रेग्नेंट थीं। मिंडी बताती हैं कि टाइगर को सेक्स के दौरान कंडोम पसंद नहीं था।

- कालिका मोक्विन, मोहतरमा का भी नाम टाइगर के साथ जिस्मानी सम्बन्ध को लेकर काफी चर्चा में रहा।

- रेचेल कोड्रिट, कहा जाता है ये टाइगर को तब से जानती है जब वो कॉलेज में पढ़ा करते थे। रेचेल टाइगर की पड़ोसन थी उस समय।

- जेमी जंगर्स, एक बहुत ही सुंदर और सेक्सी जिस्म की मालकिन है। जेमी के मुताबिक टाइगर ने सेक्स संबंधों के बदले उनपर जमकर पैसे खर्च किए।

- जेमी ग्रब्स, इसका और टाइगर का सम्बन्ध 31 महीने का रहा था। इस बात को साबित करने के लिए दोनों के वाइस मेल पर्याप्त हैं।

- जोस्लिन जेम्स, जोस्लिन एक पोर्न स्टार हैं। टाइगर के साथ इनके सबसे लम्बे सेक्स सम्बन्ध रहे हैं।

तो आप ने देखा कैसे इस टाइगर ने अपने ही हाथों अपनी जिंदगी को फुलझड़ी दिखा दी और एक हँसता मुस्कराता परिवार इस की अति कामुकता की बलि चढ़ गया।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story