×

मंडियों में धोनी की सब्जियों की मची धूम, इतनी सस्ती मिल रही हैं सब्जियां

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कफ्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जब से क्रिकेट से संन्‍यास लिया है ,उसके बाद से वह अपना सारा ध्यान सब्जियों की खेती करने में लगा रहे हैं। इन दिनों धोनी के इजा फार्म हाउस की सब्जियों की धूम मची हुई है।

Monika
Published on: 14 Dec 2020 1:33 PM GMT
मंडियों में धोनी की सब्जियों की मची धूम, इतनी सस्ती मिल रही हैं सब्जियां
X
मंडियों में धोनी की सब्जियों के ही चर्चे, गोभी 10 रुपए किलो तो टमाटर 40 यूपए किलो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कफ्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जब से क्रिकेट से संन्‍यास लिया है ,उसके बाद से वह अपना सारा ध्यान सब्जियों की खेती करने में लगा रहे हैं। इन दिनों धोनी के इजा फार्म हाउस की सब्जियों की धूम मची हुई है। धोनी के फार्म हाउस से हर दिन ताज़ी सब्जियां राजधानी रांची के बाजारों में पहुंच रही हैं।

धोनी के बैनर

मंडियों में कई जगहों पर आउटलेट लगाए गए हैं। जिधर नज़र घुमाओ उधर धोनी की ही तस्वीरें दिखेंगी। धोनी के इस बैनर पर डेयरी, ताजी सब्जियों और कड़कनाथ मुर्गी के अंडे की बिक्री की जानकारी दी गई है।

इतनी सस्ती सब्जियां

आपको बता दें, कि इन स्टालों पर 10 रूपए किलो गोभी, 40 रुपए किलो टमाटर मिलते हैं। इसके अलावा 30 रुपए ब्रोकली भी मिल रही है। वही रांची डेली मार्केट में धोनी के फार्म हाउस की सब्जी बेच रहे अरशद आलम का कहना है कि धोनी के फार्म हाउस की सब्जियां पूरी तरह ऑर्गेनिक हैं। खाने में भी बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक , इसीलिए राजधानी बाजारों के साथ साथ ग्रामीण इलाकों से सब्जी विक्रेता के बीच भी इन सब्जियों की डिमांड है।

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने पर संशय, अब यहां फंसा पेंच

अन्य लोगों से सस्ती सब्जी

आलम ने आगे बताया कि इन सब्जियों की डिमांड इतनी है कि एक रात पहले ही उनके फ़ोन पर खुदरा विक्रेताओं की डिमांड पहुंच जाती है। ज्यादातर सब्जियां बुक हो जाती हैं। रांची के राजकुमार कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के इजा फार्म हाउस से जो सब्जियां बाजार में पहुंच रही है उनकी कीमत अन्य लोगों की सब्जियों की तुलना में कम है।

आपको बता दें, कि धोनी ने अपने 43 एकड़ के फार्म हाउस में बड़े पैमाने पर खेती की है। जिस्मने उन्होंने टमाटर, फूल गोभी, पत्ता गोभी, मटर, कैप्सिकम, के साथ साथ कई अन्य सब्जियां हैं।

ये भी पढ़ें: विजय अमृतराज ने टेनिस में दिलाई भारत को पहचान, जानिए उनके बारे में ये रोचक तथ्‍य

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story