WTC 2023-25 में सबसे अधिक रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी, जानें रिपोर्ट में सबकुछ

WTC 2023-25: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का चक्र फाइनल मैच के साथ खत्म हो गया। इस दो साल के चक्र में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर अफ्रीका ने शनिवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 15 Jun 2025 8:09 PM IST
WTC 2023-25 Cycle Joe Root and Yashasvi Jaiswal
X

WTC 2023-25 Cycle Joe Root and Yashasvi Jaiswal (Photo: Social Media)

WTC 2023-25 Cycle: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का चक्र फाइनल मैच के साथ खत्म हो गया है। इस दो साल के चक्र में दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर अफ्रीका ने शनिवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता। इस चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की तो वो इंग्लैंड के जो रूट हैं। वहीं इस चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस हैं।

डब्लूटीसी चक्र के सबसे सफल बल्लेबाज

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में बल्लेबाजी के क्षेत्र में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जॉ रूट ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पूरे चक्र में 22 टेस्ट मैचों की 40 पारियों में कुल 1,968 रन बनाए। इस दौरान औसत 54.66 का रहा है। जो टेस्ट क्रिकेट में बेहद सराहनीय है। इस दौरान 7 शतक और 7 अर्धशतक लगाएं। जबकि सर्वोच्च स्कोर 262 रन रहा। वहीं दूसरे स्थान पर भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल रहे है। उन्होंने केवल कुछ ही सीरीज़ में 1,600 रन बनाएं है। उनका औसत 53.33 का रहा है। जबकि सर्वोच्च स्कोर 214 रन नाबाद रहा है।

प्रमुख बल्लेबाजी आंकड़े

बल्लेबाज, देश, रन, औसत, उच्चतम स्कोर

जो रूट, इंग्लैंड, 1968, 54.66, 262

यशस्वी जयसवाल, भारत, 1,600, 53.33, 214*

बेन डकेट, इंग्लैंड, 1470, 36.75, 153|

डब्लूटीसी चक्र के सबसे सफल गेंदबाज

गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र में सबसे अधिक 80 विकेट चटकाए है। उन्होंने 18 टेस्ट मैचों की 35 पारियों में कारनामा किया है। उनका गेंदबाजी औसत 23.48 का रहा। उनका सर्वश्रेष्ठ एक इनिंग प्रदर्शन 28 रन देकर 6 विकेट का है। जबकि एक मैच में उन्होंने 10/97 का कमाल दिखाया। वहीं दूसरे स्थान पर भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे। उन्होंने 77 विकेट लिए है। उनका औसत महज़ 15.09 रहा है। जो एक गेंदबाज के लिए असाधारण है। उनकी सबसे प्रभावी गेंदबाजी 45 रन देकर 6 विकेट है।

प्रमुख गेंदबाजी आंकड़े

गेंदबाज, देश, विकेट, औसत, सर्वश्रेष्ठ इनिंग

पैट कमिंस, ऑस्ट्रेलिया, 80, 23.48, 6/28

जसप्रीत बुमराह, भारत, 77, 15.09. 6/45

मिचेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया, 72, 27.27, 6/48|

1 / 7
Your Score0/ 7
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - prashantdixit916917@gmail.com

Reporter

Next Story