×

ODI World Cup 2023: पंत की गैरमौजूदगी में किशन नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को मिलेगा विकेटकीपिंग का जिम्मा, देखें जरुरी आंकड़े

ICC ODI World Cup 2023: इस साल के अंत में होने वाले विश्वकप को लेकर टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे से अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसको लेकर भारतीय सलेक्टर्स ने विश्वकप टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के बारे में संकेत भी दे दिए हैं।

Suryakant Soni
Published on: 25 Jun 2023 2:07 AM GMT (Updated on: 25 Jun 2023 2:08 AM GMT)
ODI World Cup 2023: पंत की गैरमौजूदगी में किशन नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को मिलेगा विकेटकीपिंग का जिम्मा, देखें जरुरी आंकड़े
X
ICC ODI World Cup 2023 (Pic Credit: Google Image)

ICC ODI World Cup 2023: इस साल के अंत में होने वाले विश्वकप को लेकर टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे से अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसको लेकर भारतीय सलेक्टर्स ने विश्वकप टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के बारे में संकेत भी दे दिए हैं। टीम इंडिया के लिए विश्वकप में सबसे उत्तम विकेटकीपर का चयन सबसे बड़ा मुश्किल काम माना जा रहा हैं। लेकिन अब विंडीज दौरे के लिए चुनी गई टीम से इस बात का भी बड़ा संकेत मिल गया हैं। चलिए हम आपको बताते हैं अगर पंत और केवल राहुल विकेटकीपिंग के लिए मौजूद नहीं हुए तो उनकी जगह किसे टीम में जगह मिलेगी..?

ईशान किशन की जगह संजू सैमसन को मिलेगा मौका..?

टीम इंडिया में कई युवा विकेटकीपर शानदार प्रदर्शन से सलेक्टर्स का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। धोनी के बाद ऋषभ पंत टीम इंडिया के लिए यह भूमिका अच्छी तरीके से अदा कर रहे थे। लेकिन पंत के कार हादसे में घायल होने के बाद से उनकी यह जगह खाली हो गई। उनके बाद टीम इंडिया विकेटकीपर को लेकर कई बार परेशानी का सामना कर चुकी हैं। ईशान किशन भी निरंतर अपनी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं दे पा रहे हैं। जबकि केवल राहुल भी चोट के कारण लगातार टीम से बाहर बने हुए हैं। ऐसे में संजू सैमसन को टीम इंडिया की विश्वकप टीम में जगह मिल सकती हैं।

चयनकर्ताओं की अनदेखी का शिकार हुआ ये खिलाड़ी:

संजू सैमसन को बल्लेबाज़ी करते देख उनकी प्रतिभा का अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं। उनके गेंद को हिट करने की क्षमता शायद ही किसी दूसरे बल्लेबाज़ के पास होगी। तेज़ गेंदबाज़ को वो सर के ऊपर से आसानी से छक्का जड़ देते हैं। आईपीएल में उनका जलवा काफी देखने को मिलता हैं। लेकिन टीम इंडिया के लिए वो कभी अपना स्थान पक्का नहीं कर पाए। इसके पीछे चयनकर्ताओं की अनदेखी को भी माना जा रहा हैं। अन्य खिलाड़ियों के मुकाबले उनको खेलने का मौका बहुत ही कम मिला। जिसके चलते आज तक उन्हें टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा हैं।

सैमसन ने 2015 में किया था डेब्यू:

बता दें वनडे और टी-20 फॉर्मेट में संजू सैमसन जैसा खिलाड़ी टीम के लिए काफी उपयोगी माना जाता हैं। उनके पास काफी देर तक बल्लेबाज़ी करने की क्षमता हैं। वो बड़ी पारी खेलकर टीम को संकट से उभार सकते हैं। लेकिन उन्हें टीम में खेलने का मौका बहुत ही कम मिला हैं। साल 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट में आगाज करने वाले सैमसन ने अब तक सिर्फ 11 वनडे और 17 टी-20 मुकाबले खेले हैं। अब वेस्टइंडीज दौरे के लिए उनका चयन एक अच्छा संकेत माना जा रहा हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story