×

World Cup 2019: टाई हुआ वर्ल्ड कप का फाइनल

न्यूजीलैंड के 242 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 48 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना लिए हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है।

Manali Rastogi
Published on: 14 July 2019 9:40 AM GMT
World Cup 2019: टाई हुआ वर्ल्ड कप का फाइनल
X
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019: क्या इंग्लिश टीम पर है कीवियों का दबदबा!

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के 242 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 48 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना लिए हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 241 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से हेनरी निकोल्स ने 55 रन और टॉम लाथम ने 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से लियाम प्लंकेट और क्रिस वोक्स ने 3-3 विकेट लिए।

प्लंकेट आउट

48वें ओवर में लियाम प्लंकेट 10 रन बनाकर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। जीत के लिए 9 गेंद में 22 रन चाहिए।

इंग्लैंड को 18 गेंदों में 34 रनों की जरूरत

इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 18 गेंदों में 34 रनों की जरूरत है। लियाम प्लंकेट और बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं।

लॉकी फर्ग्यूसन ने वोक्स को लौटाया

47वें ओवर की पहली गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन ने घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की बड़ी उम्मीद वोक्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वोक्स 2 रन बनाकर आउट हुए।

बटलर आउट

45वें ओवर की 5वीं गेंद पर इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा और लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर जोस बटलर 59 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड को जीत के लिए 5 ओवर में 46 रनों की जरूरत है।

बटलर और स्टोक्स की शतकीय साझेदारी

जोस बटलर और बेन स्टोक्स के बीच 103 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। यहां से इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 6 ओवर में 53 रनों की जरूरत है।

इंग्लैंड को 10 ओवर में 72 रनों की जरूरत

चार विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड पर आए संकट के बादल को जोस बटलर और बेन स्टोक्स की जोड़ी ने हटा दिया है। दोनों के बीच 84 रनों की साझेदारी हो गई है। यहां से इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 10 ओवर में 72 रनों की जरूरत है।

जोस बटलर 45 गेंदों पर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं और बेन स्टोक्स 68 गेंदों पर 43 रन बनाकर बटलर के साथ क्रीज पर टिके हुए हैं। ये दोनों बल्लेबाज किसी भी समय अपना गियर चेंज कर सकते हैं और मैच का रुख पलट सकते हैं।

इंग्लैंड को 13 ओवर में 93 रनों की जरूरत

इंग्लैंड को खिताबी जीत के लिए 13 ओवर में 93 रनों की जरूरत है। 37 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 149 है।

बटलर और स्टोक्स के बीच 56 रन की साझेदारी

जोस बटलर और बेन स्टोक्स के बीच 56 रन की साझेदारी हो गई है। 35 ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं।

ग्रैंडहोम की शानदार गेंदबाजी

कोलिन डी ग्रैंडहोम ने शानदार 10 ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 10 ओवर में 2 मेडन डाले और 25 रन देकर 1 विकेट भी चटकाया। 29 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 111/4 है।

न्यूजीलैंड से काफी पीछे इंग्लैंड

28वें ओवर में इंग्लैंड के 100 रन पूरे हो गए हैं। लेकिन इंग्लैंड की बल्लेबाजी न्यूजीलैंड के मुकाबले काफी पीछे है। न्यूजीलैंड की टीम ने 22वें ओवर में ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था। साथ ही उस समय तक न्यूजीलैंड का सिर्फ एक विकेट गिरा था।

इससे पहले 27वां ओवर डी ग्रैंडहोम ने मेडन किया था। 28 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 106/4 है। रिक्वायर्ड रन रेट 6 के ऊपर चला गया है।

पिछले 5 ओवर में बने 20 रन

पिछले पांच ओवरों में (21 से 25 ओवर) 20 रन बने हैं। 25 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 93/4 है। हालांकि, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी पर नकेल कसी हुई है।

मॉर्गन 9 रन पर आउट

न्यूजीलैंड की घातक गेंदबाजी जारी है। जिमी नीशाम ने पारी के 24वें ओवर में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन को अपना शिकार बनाया। मॉर्गन 22 गेंदों में 9 रन बनाकर लॉकी फर्ग्यूसन के हाथों कैच आउट हुए।

मॉर्गन-स्टोक्स पर दबाव

सेट बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड दबाव में है। कप्तान इयोन मॉर्गन और बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड की घातक गेंदबाजी का सामना कर रहे हैं। 22 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 82/3 है।

फर्ग्यूसन ने बेयरस्टो को किया बोल्ड

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड की टीम को 20वें ओवर में तीसरा झटका दिया। बेयरस्टो को फर्ग्यूसन ने क्लीन बोल्ड कर दिया। बेयरस्टो 36 रन बनाकर आउट हुए। 20 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 73/3 है।

रूट लौटे पवेलियन

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड की टीम को 17वें ओवर में दूसरा झटका दिया और जो रूट को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रूट 7 रन बनाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाज ग्रैंडहोम के शिकार हुए। 17 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 60/2 है। इयोन मॉर्गन और जॉनी बेयरेस्टो क्रीज पर है। पीछले तीन ओवर में 7 रन बने हैं।

इंग्लैंड के 50 रन पूरे

इंग्लैंड की टीम ने 14 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। जो रूट और जॉनी बेयरेस्टो क्रीज पर मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 51/1 है।

लगातार तीन ओवर मेडन

किवी गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरसते दिखे। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने लगातार तीन ओवर (10वां, 11वां और 12वां) मेडन डाले। 12 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 39/1 है।

10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर

10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 39/1 है। जो रूट और जॉनी बेयरेस्टो क्रीज पर मौजूद हैं।

इंग्लैंड को झटका, जेसन रॉय आउट

इंग्लैंड को छठे ओवर में पहला झटका लगा। मैट हेनरी ने जेसन रॉय को 17 रन के निजी स्कोर पर टॉम लाथम के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया। 6 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 28/1 है।

पहली ही गेंद पर बचे जेसन रॉय

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय पहली ही गेंद पर बाल-बाल बचे। दरअसल ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर वो एलबीडब्ल्यू हुए लेकिन अंपायर ने कोई इशारा नहीं किया, जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने रिव्यू लिया। रिप्ले में पाया गया कि रॉय आउट थे लेकिन अंपायर कॉल होने के कारण वो बच गए, एक ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 1/0 है।

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए क्रीज पर उतरे हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने गेंदबाजी की कमान संभाली है।

न्यूजीलैंड की तरफ से हेनरी निकोल्स ने बनाये सबसे ज्यादा रन

न्यूजीलैंड की तरफ से हेनरी निकोल्स ने सबसे ज्यादा 55 रनों की पारी खेली। उनके अलावा टॉम लाथम ने 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली। कप्तान विलियमसन ने 30 रन बनाए।

इंग्लैंड की तरफ से लियाम प्लंकेट और क्रिस वोक्स ने 3-3 विकेट लिए। इंग्लैंड को पहली खिताबी जीत के लिए 50 ओवर में 242 रन बनाने होंगे।

इंग्लैंड के सामने 242 का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली कीवी टीम के लिए हेनरी निकोलस ने अर्धशतक जमाया जिसकी बदौलत कीवी टीम 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 241 रन बना सकी।

निकोलस ने 77 गेंदों का सामना कर 4 चौकों की मदद से 55 रनों की पारी खेली। टॉम लाथम ने 47 और कप्तान केन विलियम्सन ने 30 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स और लियाम प्लकंट ने 3-3 विकेट लिए।

ग्रैंडहोम 16 पर लौटे

कोलिन डी ग्रैंडहोम 16 रन बनाकर क्रिस वॉक्स के शिकार हुए। 47 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 220/6 है। मिशेल सेंटनर और टॉम लाथम क्रीज पर मौजूद हैं।

45 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर

45 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 211/5 है। कोलिन डी ग्रैंडहोम 12 रन और टॉम लाथम 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

खतरनाक रहे प्लंकेट

लियाम प्लंकेट ने बेहतरीन गेंदबाजी और 10 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड की आधी टीम ऐसे लौटी पवेलियन

पहला विकेट- पारी की 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। क्रिस वोक्स ने मार्टिन गप्टिल को 19 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। गप्टिल ने 18 गेंदों में 2 चौक और 1 छक्के की मदद से 19 रन बनाए।

हालांकि, इस गेंद पर उन्होंने अंपायर के फैसले के खिलाफ रिव्यू लिया लेकिन रिप्ले में देखा गया कि वो साफ तौर पर आउट थे। इस प्रकार न्यूजीलैंड ने अपना डीआरएस खो दिया। गप्टिल जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 29 रन था।

दूसरा विकेट- 23वें ओवर में न्यूजीलैंड की टीम को 103 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा और उनके कप्तान केन विलियमसन 30 रन बनाकर आउट हो गए।

इस गेंद पर साफ तौर पर देखा गया कि गेंद विलियमसन के बल्ले से लगकर विकेटकीपर के हाथों में पहुंची। लेकिन अंपायर कुमार धर्मसेना ने उन्हें नॉट आउट करार दिया। इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने डीआरएस लिया और केन विलियमसन को पवेलियन की ओर लौटना पड़ा।

तीसरा विकेट- 27वें ओवर की 5वीं गेंद पर प्लंकेट ने लय में दिख रहे हेनरी निकोल्स को 55 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। प्लंकेट ने अपनी इस पारी में 77 गेंद खेले और 4 चौके की मदद से 55 रन बनाए।

चौथा विकेट- न्यूजीलैंड को 34वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा झटका लगा। टीम के 141 रन के स्कोर पर मार्क वुड ने रॉस टेलर को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

5वां विकेट- 39वें ओवर की आखिरी गेंद पर प्लंकेट ने जिमी निशाम को 19 रन पर चलता किया। वो प्लंकेट की आगे डाली हुई गेंद पर जो रूट को कैच थमा बैठे।

प्लंकेट ने निशाम को लौटाया

39वें ओवर की आखिरी गेंद पर प्लंकेट ने जिमी निशाम को 19 रन पर चलता किया। वो प्लंकेट की आगे डाली हुई गेंद पर जो रूट को कैच थमा बैठे। 39 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 173/5 है। कोलिन डी ग्रैंडहोम और टॉम लाथम क्रीज पर मौजूद हैं।

न्यूजीलैंड को बढ़ानी होगी रफ्तार

35 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 152/4 है। जिमी नीशाम और टॉम लाथम क्रीज पर मौजूद हैं। यहां से न्यूजीलैंड को रनों की गति को बढ़ाना होगा, तभी वो 240-250 के टोटल तक पहुंच सकते हैं। न्यूजीलैंड को याद रखना होगा कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी अटैक बेहद खतरनाक है। साथ ही इंग्लैंड की टीम में 7 नंबर तक अच्छे बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी हैं।

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को चौथा झटका 141 रन के स्कोर पर दिया। मार्क वुड ने पारी के 34वें ओवर में रॉस टेलर को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

30 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर

30 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 126/3 है। रॉस टेलर 9 रन और टॉम लाथम 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें...#IndVsNZ: मैच से पहले विराट ने रोहित को लेकर कही ये बड़ी बात

क्रिस वोक्स ने गप्टिल को 19 रन के योग पर लौटाया

न्यूजीलैंड के लिए गप्टिल और निकोलस के बीच पहले विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी हुई। क्रिस वोक्स ने गप्टिल को 19 रन के योग पर लौटाया।

यहां से केन विलिमयन ने टीम को संभालने की कोशिश की। 23वें ओवर में जब टीम का स्कोर 103 रन था, तभी कप्तान केन को प्लंकेट ने विकेट के पीछे बटलर के हाथों लपकवाया।

पहली बार इंग्लैंड में किसी वनडे टीम ने अपने जबरदस्त आक्रामक खेल से क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया है। पिछले विश्व कप में पहले चरण से बाहर होने के अपमान को उसने प्रेरणा की तरह लिया और शिखर पर जा पहुंची। इयोन मॉर्गन की टीम का सफर भी उतार-चढाव भरा रहा, लेकिन यह जीत के तेवरों वाली टीम बनकर उभरी।

ये भी पढ़ें...विंडीज को झटका: भारत के खिलाफ मैच से पहले, रसेल विश्व कप से बाहर

प्लेइंग XI इस प्रकार है

इस अहम मैच में दोनों ही टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इंग्लैंड: इयोन मॉर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, मार्क वुड, क्रिस वोक्स, लियोम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

न्यूजीलैंड: हेनरी निकोलस, मार्टिन गप्टिल, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, जिमी नीशम, टॉम लाथम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, मिशेल सेंटनर

ये भी पढ़ें...शाहरुख खान बेटे के साथ मैच देखने के लिए कुछ इस तरह कर रहे तैयारी

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story