×

India vs South Africa: रोहित शर्मा के बाद रहाणे का बवाल, किया नया कारनामा

अजिंक्य रहाणे की बात करें तो उन्होंने तीन साल बाद भारत में शतक ठोका है। रहाणे ने साल 2016 में अपना आखिरी टेस्ट शतक भारत में ठोका था। यह शतक रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा था।

Manali Rastogi
Published on: 6 Sep 2023 4:42 AM GMT
India vs South Africa: रोहित शर्मा के बाद रहाणे का बवाल, किया नया कारनामा
X
India vs South Africa: रोहित शर्मा के बाद रहाणे का बवाल, किया नया कारनामा

रांची: भारतीय टीम रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच खेल रही है। आज आखिरी मैच का दूसरा दिन है और भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक ठोका है। यह कारनामा उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया। रहाणे ने 169 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्के की मदद से अपने 100 रन पूरे किए।

यह भी पढ़ें: रोहित ने छीना ये रिकॉर्ड! वीरेंद्र सहवाग ने बदली थी ओपनिंग की परिभाषा

अजिंक्य रहाणे ने 59.17 स्ट्राइक रेट के साथ अपना शतक पूरा किया। रोहित शर्मा के साथ उन्होंने 200 रन से ज्यादा की साझेदारी भी की है। बता दें, आखिरी मैच के पहले दिन रोहित शर्मा ने भी शतक जड़ा था। टीम इंडिया के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने शनिवार को अपने टेस्ट करियर में छठा शतक ठोका। रोहित ने 130 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से सेंचुरी जड़ी।

यह भी पढ़ें: सेना पर चली गोलियां! पाकिस्तान की कायराना हरकत, कितना गिरेगा ये देश

वहीं, अजिंक्य रहाणे की बात करें तो उन्होंने तीन साल बाद भारत में शतक ठोका है। रहाणे ने साल 2016 में अपना आखिरी टेस्ट शतक भारत में ठोका था। यह शतक रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा था। तब रहाणे ने 188 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा रहाणे के साउथ अफ्रीका के खिलाफ आज तीसरी सेंचुरी जड़ी है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story