×

IPL विजेता ये टीम: आज बनेगा एक नया रिकॉर्ड, जानिए क्या है वजह

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने क्वालिफायर 1 में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल में पहुंची है। मुंबई ने आईपीएल के इस सीजन में 14 मैच खेले हैं जिनमें से 9 में जीत हासिल की और प्वॉइंट टेबल पर टॉप पर रही है।

Newstrack
Published on: 10 Nov 2020 8:22 AM GMT
IPL विजेता ये टीम: आज बनेगा एक नया रिकॉर्ड, जानिए क्या है वजह
X
मंगलवार को फाइनल खेला जाना है और आईपीएल के 13वें सीजन के विजेता का फैसला होगा। लेकिन इस बार फिर मुंबई के जीतने के चांस अधिक है

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन का मंगलवार को फाइनल खेला जाएगा। फाइनल में पिछले बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा।

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने क्वालिफायर 1 में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल में पहुंची है। मुंबई ने आईपीएल के इस सीजन में 14 मैच खेले हैं जिनमें से 9 में जीत हासिल की और प्वॉइंट टेबल पर टॉप पर रही है।

अब आज यानी मंगलवार को फाइनल खेला जाना है और आईपीएल के 13वें सीजन के विजेता का फैसला होगा। लेकिन इस बार फिर मुंबई के जीतने के चांस अधिक है, क्योंकि मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ मैच जीतकर उस मनोवैज्ञानिक दबाव बना दिया है। बता दें कि मुंबई ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल खिताब जीता है। इस बार पांचवी बार खितान जीतने के लिए मुबंई उतरेगी।

ये भी पढ़ें...मोदी का चला जादू: बिहार में इसलिए एनडीए हुई आगे, फिर रचेगी इतिहास

मुंबई की शानदार बल्लेबाजी

चार आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की सफलता में उसके गेंदबाजों की भी शानदार भागीजारी है। मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बाउट जैसे गेंदबाज हैं। ये दोनों गेंदबाज दूसरी टीमों पर दवाब डालने के काम करते हैं। इन दोनों ने बल्लेबाजों को रोकने का काम किया है। यह जोड़ी आईपीएल 2020 में सबसे घातक साबित हुई है। दोनों ने मिलकर अबतक 49 विकेट लिए हैं।

IPL

ये भी पढ़ें...बिहार में धीमी हुई मतगणना की रफ्तार, देर शाम तक आएंगे सभी नतीजे

टीम के पास मजबूत ओपनिंग जोड़ी

आईपीएल के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस की मजबूत ओपनिंग है। क्विंटन डीकॉक और कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। ऐसा तब है जब रोहित बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए हैं। तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की कमी को खलने नहीं दिया है।

मुंबई इंडियंस का बैटिंग लाइन अप काफी मजबूत और आक्रामक है। मुंबई के पास ईशान किशन, कायरान पोलार्ड, हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या जैसे आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी हैं। टीम शान प्रदर्शन ना भी करें तो पोलार्ड और पंड्या जैसे बल्लेबाज टीम को अच्छे रन स्कोर तचक पहुंचा देते हैं।

ये भी पढ़ें...बची शिवराज की कुर्सी: ऐसा रहा मध्य प्रदेश का हाल, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

अनुभव से भरी है मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का चार बार खिताब जीता हैं। आईपीएल की सफल टीमों से मुंबई इंडियंस एक है। मुंबई को बड़े और दबाव वाले मैचों में खेलने का अनुभव है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story