TRENDING TAGS :
IPL 2020: रोहित का 5 बार कोरोना टेस्ट, जानें क्या है कारण
आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के घरेलू खिलाड़ियों ने मुंबई पहुंचना भी शुरू कर दिया है। मुंबई इंडियंस अपने खिलाड़ियों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर रही है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस की महामारी के कारण IPL के आयोजन देरी हो गई। BCCI के मुताबिक IPL के लिए भारत सरकार ने अनुमति मिल गई है। आईपीएल का फाइनल शेड्यूल तय हो गया है। बता दें कि अब यह टूर्नामेंट 19 सितंबर से 10 नवंबर तक UAE में खेला जाएगा। आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होने जा रहा है।
खिलाड़ियों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन
आईपीएल के लिए खिलाड़ियों ने भी कमर कस ली है। आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के घरेलू खिलाड़ियों ने मुंबई पहुंचना भी शुरू कर दिया है। मुंबई इंडियंस अपने खिलाड़ियों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर रही है।
एक खबर के अनुसार रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस का एक या दो बार नहीं, बल्कि पांच बार कोरोना टेस्टर होगा। इसके बाद ही खिलाड़ी यूएई के लिए रवाना होंगे। क्वाचरंटीन खिलाड़ी सिर्फ कोविड टेस्ट के समय ही बाहर आ सकते हैं। उन्हें कमरे में ही सभी तरह की सुविधा दी जाएगी।
ये भी देखें: राम मंदिर भूमि पूजन: आएंगे हजारों शवों का अंतिस संस्कार करने वाले, मिला आमंत्रण
टीम 20 अगस्त के बाद ही रवाना होगी
मुंबई इंडियंस टीम 21 या फिर 22 अगस्त को यूएई के लिए रवाना हो सकती है। पहले टीम अगस्त के तीसरे सप्ताह में ही रवाना होना चाहती थी। मगर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में यह साफ कर दिया गया था कि टीम 20 अगस्त के बाद ही रवाना होगी।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हुए बेताब
बता दें कि आईपीएल की तारीख तय होने के साथ ही मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे पहले प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें जश्न मनाते दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- दुबई के लिए प्लेन पकड़ने के लिए मैं एयरपोर्ट की तरफ दौड़ रहा हूं # IPL2020
ये भी देखें: मूंछे वाले भगवान राम: ऐसा होगा रामलला का अवतार, अब इस पर मचा बवाल