TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

IPL 2023 MS DHONI: आईपीएल के पहले ही मैच में हार के बावजूद धोनी ने कर दिया ये बड़ा कारनामा...

IPL 2023 MS DHONI: आईपीएल 2023 के पहले मैच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। आईपीएल में एक बार फिर अनुभव पर युवा जोश भारी पड़ा। जहां इस मैच में चेन्नई के पास धोनी जैसा अनुभवी कप्तान टीम की कमान अपने हाथ में लिए थे, वहीं दूसरी तरफ युवा कप्तान हार्दिक पंड्या जैसा जोशीला खिलाड़ी टक्कर ले रहा था।

Suryakant Soni
Published on: 1 April 2023 9:22 AM GMT
IPL 2023 MS DHONI: आईपीएल के पहले ही मैच में हार के बावजूद धोनी ने कर दिया ये बड़ा कारनामा...
X
IPL 2023 MS DHONI

IPL 2023 MS DHONI: आईपीएल 2023 के पहले मैच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। आईपीएल में एक बार फिर अनुभव पर युवा जोश भारी पड़ा। जहां इस मैच में चेन्नई के पास धोनी जैसा अनुभवी कप्तान टीम की कमान अपने हाथ में लिए थे, वहीं दूसरी तरफ युवा कप्तान हार्दिक पंड्या जैसा जोशीला खिलाड़ी टक्कर ले रहा था। गुजरात टाइटंस ने इस सीजन के पहले ही मैच में चार बार की चैंपियन रह चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 5 विकेट से हराकर अपने विजय अभियान की शानदार शुरुआत की। इस मैच में धोनी जब मैदान पर बल्लेबाज़ी के लिए उतरे तो फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

महेंद्र सिंह धोनी ने किया ये बड़ा कारनामा:

महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर खेलता देख फैंस काफी उत्साहित नज़र आए। धोनी को अंतिम कुछ गेंद खेलने का मौका भी मिला। उन्हें क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा फिनिशर कहा जाता है। इस मैच में भी उन्होंने दिखा दिया कि 41 साल की उम्र के बावजूद उनकी बल्लेबाज़ी शैली में कोई बदलाव नज़र नहीं आया। धोनी ने इस मैच में सिर्फ 7 गेंदों पर 200 की स्ट्राइक रेट से 14 रन बनाये। उन्होंने अपनी इस पारी में एक चौका और एक छक्का जड़ा। ये छक्का उनके लिए बेहद खास रहा। धोनी आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए। धोनी के नाम आईपीएल के इतिहास में अब 200 छक्के हो गए हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पांच खिलाड़ी:

आईपीएल जैसे फटफट खेल में बॉउंड्री का काफी अहम रोल रहता हैं। आईपीएल के इतिहास में क्रिस गेल ने सर्वाधिक छक्के लगाए हैं। गेल के नाम आईपीएल करियर में कुल 239 छक्के दर्ज हैं। इसके बाद अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स 238 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर बरक़रार हैं। जबकि वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर 223 छक्कों के साथ तीसरे साथ पर मौजूद हैं। वहीं इस लिस्ट में टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली 218 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं। अब धोनी भी 200 या उससे अधिक छक्कों के मामले में 5वें स्थान पर आ गए हैं। ये आंकड़े किसी एक सिंगल टीम के लिए खेलते हुए बनाये गए हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो रोहित शर्मा कुल 240 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं धोनी के नाम कुल 229 छक्के दर्ज हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़े 9 छक्के:

आईपीएल के पहले मैच में चेन्नई ने ऋतुराज गायकवाड़ की आतिशी पारी की मदद से 7 विकेट पर 178 रन का स्कोर खड़ा किया था। गायकवाड़ ने अपनी 92 रनों की पारी में 4 चौके और 9 छक्के जड़े। शुक्रवार को गायकवाड़ इतने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे कि उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया जबकि 50 गेंदों में उन्होंने 92 रनों की पारी खेली। मोइन अली ने भी तेजी से रन बटोरे और 4 चौके और एक छक्के की मदद से 17 गेंदों पर 23 रन बनाए।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story