×

IPL 2023: नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खूब चलता है शुभमन गिल का बल्ला, ये आंकड़ें देख मुंबई के गेंदबाज़ रह जाएंगे हैरान...

IPL 2023: आईपीएल 2023 में शुक्रवार यानी आज दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Suryakant Soni
Published on: 26 May 2023 3:38 PM GMT (Updated on: 26 May 2023 3:39 PM GMT)
IPL 2023: नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खूब चलता है शुभमन गिल का बल्ला, ये आंकड़ें देख मुंबई के गेंदबाज़ रह जाएंगे हैरान...
X
IPL 2023 (Photo: Google)

IPL 2023: आईपीएल 2023 में शुक्रवार यानी आज दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर मुंबई के लिए जीत एक बड़ी चुनौती रहेगी। लेकिन मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ अगर गुजरात के ओपनर बल्लेबाज़ शुभमन गिल का विकेट जल्दी हासिल कर लेंगे तो वो मैच में अपनी पकड़ा मजबूत बना सकते हैं। इस मैदान पर गिल का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा हैं। चलिए जानते हैं शुभमन गिल का कैसा रहा हैं आईपीएल में प्रदर्शन....

शुभमन गिल ने इस मैदान पर बनाए हैं सर्वाधिक रन:

बता दें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर होने वाले इस बड़े मुकाबले में मुंबई इंडियंस की हार-जीत शुभमन गिल के प्रदर्शन पर टिकी होगी। क्योंकि इस मैदान पर शुभमन गिल का बल्ला खूब चलता हैं। आईपीएल में शुभमन गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर कुल 10 मैच खेल चुके हैं, इसमें उन्होंने 147 की स्ट्राइक रेट से कुल 501 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक भी निकले हैं। ऐसे में आज होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को गिल के खिलाफ एक ख़ास रणनीति के तहत गेंदबाज़ी करनी होगी।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जड़ा था शतक:

इस मैदान पर शुभमन गिल का इस सीजन में एक शतक भी दर्ज हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गिल ने इस सीजन में अपना पहला शतक जड़कर तहलका मचाया था। उस मैच में गिल ने सिर्फ 58 गेंदों में 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 101 रन बनाए थे। यह नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर आईपीएल में किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा बनाया गए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। इस मैदान पर जोस बटलर ने 106 रनों की पारी खेली थी। यह स्टेडियम शुभमन गिल को बेहद रास आता है। वो यहां पर सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

मुंबई के सामने गुजरात बड़ी चुनौती:

आईपीएल 2023 में शुक्रवार यानी आज क्वालीफायर-2 मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को होम ग्राउंड का काफी फायदा मिल सकता हैं। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को जीत के लिए खूब पसीना बहाना होगा।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story