×

IPL 2023: ऋषभ पंत की मैदान पर फिर एंट्री, इस अंदाज़ में उठाया अपनी टीम के मैच का लुत्फ...

IPL 2023: आईपीएल में मंगलवार को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। इसमें हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

Suryakant Soni
Published on: 5 April 2023 10:49 AM GMT
IPL 2023: ऋषभ पंत की मैदान पर फिर एंट्री, इस अंदाज़ में उठाया अपनी टीम के मैच का लुत्फ...
X
IPL 2023

IPL 2023: आईपीएल में मंगलवार को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। इसमें हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में दिल्ली के फैंस को एक बार फिर ऋषभ पंत की झलक देखने को मिली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत कार हादसे से पूरी तरह नहीं उभर पाए हैं। ऐसे में उनकी जगह डेविड वार्नर को दिल्ली का कप्तान नियुक्त किया हैं। ऋषभ पंत हालांकि टीम के साथ नहीं बैठे, वो स्टेडियम में बैठकर मैच का लुफ्त उठा रहे थे। उनको देखकर दिल्ली के फैंस काफी खुश हो गए।

स्टिक का सहारा लेकर पहुंचे स्टेडियम:

बता दें ऋषभ पंत एक भयानक कार हादसे में घायल हो गए थे। उसके बाद वो काफी समय तक हॉस्पिटल में भर्ती रहे। जहां उनकी सर्जरी भी हुई हैं। फिलहाल वो अपने घर पर आराम कर रहे हैं। हादसे के तीन महीने बाद भी वो पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। पंत मैच देखने भी स्टिक का सहारा लेकर ही पहुंचे। अभी उनको चलने में काफी परेशानी हो रही हैं। पंत समय-समय पर अपनी हेल्थ का अपडेट फैंस को देते रहते हैं। लेकिन जब उनको फैंस ने बड़ी स्क्रीन पर देखा तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। पंत ने भी हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो हुई।

दिसंबर में भयावह कार हादसे के हुए थे शिकार:

बता दें ऋषभ पंत अपनी महंगी कार से अपने घर लौट रहे थे। इससे पहले उन्होंने दुबई से दिल्ली के लिए हवाई सफर किया था। पंत दिल्ली से अपने घर रुड़की जाने के लिए अलसुबह ही कार से अकेले निकले। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास एक मोड़ पर उनकी तेज स्पीड कार रेलिंग से जा टकराई। उनकी कार की स्पीड अधिक होने के कारण यह हादसा और भयानक हो गया। एक्सीडेंट स्पॉट से उनकी कार करीब 150-200 मीटर दूर तक घिसट कर गई। जिसके कारण कार में आग लग गई। कार हादसे की वजह उनको नींद की झपकी आने को माना गया।

दिल्ली की लगातार दूसरी हार:

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात दी। दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन में यह लगातार दूसरी हार हुई। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। दिल्ली ने अपने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य मिला था। गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज़ों ने इस लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल किया।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story