×

IPL 2023: अपनी टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स की ट्रेनिंग कैंप में खिलाड़ियों के साथ आए नजर

IPL 2023: पिछले साल 2022 में दिसंबर महीने में एक भयानक कार हादसे के शिकार हुए ऋषभ पंत काफी दिनों तक हॉस्पिटल में रहे थे। अभी भी वो घर पर अपने आराम कर रहे हैं। अब धीरे-धीरे उनकी चोट में काफी सुधार नज़र आ रहा हैं।

Suryakant Soni
Published on: 14 April 2023 7:13 PM GMT
IPL 2023: अपनी टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स की ट्रेनिंग कैंप में खिलाड़ियों के साथ आए नजर
X
IPL 2023

IPL 2023: पिछले साल 2022 में दिसंबर महीने में एक भयानक कार हादसे के शिकार हुए ऋषभ पंत काफी दिनों तक हॉस्पिटल में रहे थे। अभी भी वो घर पर अपने आराम कर रहे हैं। अब धीरे-धीरे उनकी चोट में काफी सुधार नज़र आ रहा हैं। हाल ही में ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स के मैच में अरुण जेटली स्टेडियम में देखा गया था। लेकिन वो मैच भी उनकी टीम हार गई। उनकी गैरमौजदगी में अभी दिल्ली की कप्तानी डेविड वार्नर के पास हैं। वार्नर की अगुवाई में दिल्ली अपने पहले चार मुकाबले हार चुकी हैं। इसको देखते हुए पंत ने अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग कैंप में नज़र आए पंत:

बता दें दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला टूर्नामेंट की मजबूत टीम आरसीबी से होगा। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की टीमें आमने-सामने होगी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपनी पहली जीत की तलाश होगी। इसको लेकर ऋषभ पंत भी खिलाड़ियों के पास ट्रेनिंग कैंप पहुँच गए। दिल्ली कैपिटल्स की ट्रेनिंग कैंप में ऋषभ पंत नजर आए। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। ऋषभ पंत साथी खिलाड़ी अक्षर पटेल के साथ बातचीत करते नजर आए।

इससे पहले स्टेडियम में मैच देखने आए:

बता दें कुछ दिन पहले ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच के लिए अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे थे। कार हादसे के शिकार ऋषभ पंत स्टेडियम में बैसाखियों के सहारे आए थे। उन्होंने उस दौरान एक सफेद टी-शर्ट और काला धूप का चश्मा पहन रहा था। बता दें दिसंबर में एक जानलेवा दुर्घटना के दौरान मिले भारी घावों से उबर रहे हैं, इसलिए पंत के पैरों में भारी पट्टी बंधी हुई थी।

दिल्ली कैपिटल्स की लगातार चौथी हार:

इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को ऋषभ पंत की कमी काफी महसूस हो रही हैं। पंत के ना होने से दिल्ली का बल्लेबाज़ी क्रम बिल्कुल कमजोर नज़र आ रहा हैं। डेविड वार्नर की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने शुरूआती चारों मैचों में हार का सामना किया हैं। ऐसे में अब उम्मीद हैं कि दिल्ली की टीम को जल्द पहली जीत नसीब होगी।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story