×

IPL में मायूस ये खिलाड़ी: नहीं लगा इन सभी का दाम, क्रिस मॉरिस ने तोड़ा युवराज रिकार्ड

नीलामी में क्रिस मॉरिस आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए हैं। वो 16.25 करोड़ में बिके हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल 14.25 करोड़ में बिके हैं। इस नीलामी में ऑलराउंडर्स की लाटरी लग गई है। 

SK Gautam
Published on: 18 Feb 2021 1:05 PM GMT
IPL में मायूस ये खिलाड़ी: नहीं लगा इन सभी का दाम, क्रिस मॉरिस ने तोड़ा युवराज रिकार्ड
X
IPL में मायूस ये खिलाड़ी: नहीं लगा इन सभी का दाम, क्रिस मॉरिस ने तोड़ा युवराज रिकार्ड

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए खिलाड़ियों की चेन्नई में चल रही नीलामी में आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगा रही हैं। जिसमें अब तक की नीलामी में क्रिस मॉरिस आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए हैं। वो 16.25 करोड़ में बिके हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल 14.25 करोड़ में बिके हैं। इस नीलामी में ऑलराउंडर्स की लाटरी लग गई है।

क्रिस मॉरिस ने IPL Auction में रचा इतिहास, युवराज का तोड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल में क्रिस मॉरिस की बल्ले-बल्ले हो गई है। साउथ अफ्रीका का ये क्रिकेटर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी हो गया है। वो 16 करोड़ 25 लाख में बिके हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। मॉरिस ने युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ा है। युवराज 16 करोड़ में बिक चुके हैं।

Krishnappa Gautam

9.25 करोड़ में बिके के. गौतम

ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम की आईपीएल में लॉटरी लग गई है। उन्होंने CSK ने 9.25 करोड़ में खरीदा है। वो राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)और किंग्स इलेवन पंजाब से अब तक खेल चुके हैं। गौतम ने अब तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

ये भी देखें: फेमस नेताओं में भीम आर्मी के चंद्रशेखर का नाम, टाइम्स पत्रिका ने जारी की लिस्ट

5 करोड़ में बिके शाहरूख खान

तमिलनाडु के ऑलराउंडर शाहरुख खान की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जमकर बोली लगी है। 20 लाख की बेस प्राइस वाले शाहरख खान को पंजाब किंग्स ने 5 करोड़ में खरीदा है। तमिलनाडु के इस ऑलराउंडर ने 2020 के मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन तब वो नहीं बिके थे। 25 साल के शाहरुख ने हार नहीं मानी और इस साल मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। शाहरुख ने चार मैचों में 220 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्हें इसका इनाम मिला है।

piyush chawala

2.4 करोड़ में बिके पीयूष चावला

दिल्ली कैपिटल्स ने रिपल पटेल को 20 लाख में खरीदा है। वहीं, रजत पाटीदार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख में खरीदा। आरसीबी ने सचिन बेबी को 20 लाख में खरीदा। भारत के लेग स्पिनर पीयूष चावला को 2.4 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।

ये भी देखें: IPL का सबसे महंगा धुरंधर: बिका 16 करोड़ 25 लाख में, इतिहास में हुआ पहली बार

5 करोड़ में बिके नाथन कूल्टर नाइल

भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ में खरीदा है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल की भी बंपर बोली लगी है। उन्हें 5 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा है।

14 करोड़ में बिके रिचर्डसन

ऑस्ट्रेलियाई के तेज गेंदबाज जाय रिचर्ड्सन को पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ था।

पंजाब का हुआ नंबर 1 टी-20 बल्लेबाज

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और दुनिया के नंबर 1 टी-20 बल्लेबाज डेविड मलान को निराश होना पड़ा। उम्मीद की जा रही थी कि मलान के लिए जमकर बोली लगेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मलान 1.5 करोड़ रुपये में बिके हैं। उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा है।

ये भी देखें: IPL Auction 2021: तैयारियां हो चुकी हैं पूरी, यहां जानें खिलाडियों के बेस प्राइस

kushal parera srilanka

ये खिलाड़ी नहीं बिके

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी, श्रीलंका के कुसल परेरा, ग्लेन फिलिप्स, सैम बिलिंग्स को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। एलेक्स कैरी का बेस प्राइस 1.5 करोड़, बिलिंग्स का 2 करोड़, परेरा का 50 लाख और फिलिप्स का 50 करोड़ था।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story