×

Lasith Malinga की वापसी, मुंबई इंडियंस में आईपीएल 2024 के लिए हुए शामिल

Lasith Malinga in Mumbai Indians: लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस की टीम का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। एक बार फिर से वह आईपीएल में इस टीम के साथ जुड़ गए हैं। आगामी सीजन में लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस के साथ खेलते दिखेंगे।

Yachana Jaiswal
Published on: 20 Aug 2023 2:27 AM GMT
Lasith Malinga की वापसी, मुंबई इंडियंस में आईपीएल 2024 के लिए हुए शामिल
X
Lasith Malinga (Pic Credit-Social Media)

Lasith Malinga in Mumbai Indians: क्रिकेट जगत के जाने माने गेंदबाज मलिंगा के प्रतिभा से सभी लोग परिचित है। बुमराह आईपीएल के एक प्रसिद्ध खिलाड़ी है। साल 2021 में मलिंगा राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े थे। दो साल तक इस टीम के साथ वह बतौर तेज गेंदबाज के कोच रहे। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के साथ रह चुके हैं। साल 2018 में वह मुंबई इंडियंस के साथ एक मेंटर के तौर पर जुड़े थे। ESPN की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब वह मुंबई इंडियंस के साथ अपना दूसरा कार्यकाल जल्द शुरू करेंगे। 2018 में मेंटर बनने के बाद अगले सीजन मुंबई के लिए वह खेलते भी देखे गए थे।

4 खिताबी जीत में थे साथ

मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के साथ मिलकर कुल चार खिताबी जीत दर्ज की है। साल 2013 के बाद 2015 और 2017 में खिताब जीतने के बाद 2019 में भी टाइटल जीतने वाली मुंबई इंडियन्स टीम में वह शामिल रहे। इसके अलावा चैम्पियंस लीग टी20 जीतने वाली मुंबई इंडियंस में भी शामिल थे। मुंबई इंडियन के लिए मलिंगा के नाम पर 195 विकेट का रिकॉर्ड दर्ज हैं। इसके साथ मलिंगा ने मुंबई के लिए 139 मैच खेले और 7.12 की इकॉनमी रेट से ये 195 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। इनमें से 170 विकेट आईपीएल में आए। वह आईपीएल में छठवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके है।

2024 के लिए तैयारी शुरू

शेन बॉन्ड मुंबई इंडियंस के साथ साल 2015 में शामिल हुए थे। उस समय कोच महेला जयवर्धने के साथ मिलकर उन्होंने टीम में लिए बेहतरीन काम किया। मुंबई इंडियंस ने उसी साल खिताबी जीत भी हासिल की थी। इसके बाद मुंबई की टीम और ज्यादा आगे बढ़ती चली गई। आईपीएल 2024 में लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस में लौट आए हैं। लेकिन इस बार वह तेज़ गेंदबाज़ी कोच बने हैं। वह शेन बॉन्‍ड की जगह लेने वाले है, जो पिछले नौ सीज़न से इस भूमिका में थे।

2021 में संन्‍यास लेने के बाद मलिंगा 2022 पिछले आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉप चार में जगह हासिल की थी लेकिन फाइनल तक का सफर तय करने में नाकाम रही थी। इस बार मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट, टीम और स्टाफ को अभी से तैयार करने में लगा है। मलिंगा के आने से मुंबई इंडियन्स टीम को फायदा जरुर होगा।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story