आईपीएल 2023 में देखने को मिल रहा है आखिरी ओवर का रोमांच, अब मैच की अंतिम गेंद पर मुंबई की रोमांचक जीत...

IPL 2023: आईपीएल में पिछले तीन दिन से बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इस बार शुरू से ही आईपीएल में सभी टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही हैं। केकेआर के रिंकू सिंह ने जो कारनामा किया वो आज तक आईपीएल के इतिहास में कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं कर पाया।

Suryakant Soni
Published on: 12 April 2023 9:20 AM GMT
आईपीएल 2023 में देखने को मिल रहा है आखिरी ओवर का रोमांच, अब मैच की अंतिम गेंद पर मुंबई की रोमांचक जीत...
X
IPL 2023

IPL 2023: आईपीएल में पिछले तीन दिन से बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इस बार शुरू से ही आईपीएल में सभी टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही हैं। केकेआर के रिंकू सिंह ने जो कारनामा किया वो आज तक आईपीएल के इतिहास में कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं कर पाया। रिंकू ने आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को करिश्माई जीत दिलाई। आईपीएल 2023 में पिछले 3 मैच ऐसे हुए हैं जिसने फैन्स और क्रिकेटरों की दिल की धड़कन बढ़ा दी है। बुधवार को एक बार फिर मुमबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। मुंबई ने आखिरी गेंद पर मैच अपने नाम किया।

कुछ ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच:

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुबई इंडियंस को जीत के लिए आखिरी ओवर में 5 रन की जरुरत थी। उस समय क्रीज पर ऑस्ट्रेलिया के दो खतरनाक बल्लेबाज़ टिम डेविड और कैमरून ग्रीन क्रीज पर मौजूद थे। एक समय लगा यह मैच पहली एक दो गेंद पर खत्म हो जायेगा। लेकिन दिल्ली के गेंदबाज़ एनरिक नॉर्ख्या ने तो मैच का पासा ही पलट दिया। एनरिक नॉर्ख्या ने पहली गेंद पर एक रन दे दिया। लेकिन उसके बाद लगातार दो गेंदों पर एक भी रन नहीं दिया।

दूसरी तरफ दिल्ली एक मुकेश कुमार ने एक कैच भी छोड़ा। अब मुंबई को तीन गेंदों पर चार रनों की दरकरार थी। इसके बाद नॉर्ख्या ने सिर्फ दो सिंगल ही दिए। अब आखिरी गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। टिम डेविड ने डीप मिड ऑफ पर शॉट मारकर तेजी से दो रन के लिए भागे. डीप मिड ऑफ पर डेविड वॉर्नर ने गेंद को पकड़ा लेकिन उनकी थ्रो काफी ऊपर रही।

रोहित शर्मा ने खेली जबरदस्त पारी:

दिल्ली की पिच बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किल लग रही थी। लेकिन मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर से आतिशी बल्लेबाज़ी शुरू कर दी। पिछले दो मैचों से उनका बल्ला खामोश रहा था। लेकिन इस मैच में वो अपने पुराने रंग में नज़र आए। उन्होंने अपना अर्धशतक 29 गेंदों पर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने चार चौके और इतने ही छक्के जड़े। उनके बल्ले से आईपीएल में 24 पारियों के बाद अर्धशतक निकला। रोहित शर्मा इस मैच में 45 गेंदों पर 65 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस की जीत में रोहित शर्मा का बड़ा योगदान रहा।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल:

आईपीएल में बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। आईपीएल 2023 में दिल्ली की यह लगातार चौथी हार हो गई। दिल्ली ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 172 रन पर सिमट गई है। इसके जवाब में मुंबई ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल किया।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story