×

BCCI ने उठाया ये बड़ा कदम, महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बड़ा कदम उठाया है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा गुरुवार को घोषित अनुंबध सूची से धोनी को बाहर रखा गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 16 Jan 2020 9:23 AM GMT
BCCI ने उठाया ये बड़ा कदम, महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलें
X

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बड़ा कदम उठाया है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा गुरुवार को घोषित अनुंबध सूची से धोनी को बाहर रखा गया है।

बता दें कि विश्वकप से बाहर होने के बाद से महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। वह टेस्ट मैच से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही क्रिकेट के बाकी बचे सभी फाॅर्मेट से संन्यास ले सकते हैं।

बीसीसीआई के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के लिए राष्ट्रीय टीम में खेलने का रास्ता अब मुश्किल हो गया है। धोनी को क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी सूची के किसी भी कैटिगरी में जगह नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें...अमेरिकी स्टाइल में होगा आतंक का खात्मा! एक्शन में CDS बिपिन रावत

सूची में नाम नहीं होने के बाद माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने धोनी को संदेश दे दिया है। बोर्ड ने अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 के लिए कांट्रैक्ट लिस्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें...कांग्रेस का गंदा खेल! CAA के खिलाफ प्रदर्शन का ‘काला सच’ हुआ उजागर

इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह को A+, स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, पेसर भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत को ए ग्रेड में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें...1984 दंगाः मरते दम तक पीटा और जला दिया, एक दिन में मार दिये 2733 लोग

ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल (ग्रेड बी) में; केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर ग्रेड सी में हैं।

इनको मिलेगा इतना पैसा

ग्रेड A+ (7 करोड़ सालाना): विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह।

ग्रेड A (5 करोड़ सालाना): अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, शिखर धवन, मो. शमी, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत।

ग्रेड B (3 करोड़ सालाना): ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल।

ग्रेड C (1 करोड़ सालाना): केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story