×

कुछ इस तरह धोनी रखते हैं अपनी वाइफ का ख्याल, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे WOW

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी को फैन्स का खूब प्यार मिलता है। दोनों की शादी को 10 साल पूरे होने वाले हैं।

Shreya
Published on: 16 April 2020 9:25 AM GMT
कुछ इस तरह धोनी रखते हैं अपनी वाइफ का ख्याल, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे WOW
X
कुछ इस तरह धोनी रखते हैं अपनी वाइफ का ख्याल, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे WOW

लखनऊ, इंटरटेनमेंट डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी को फैन्स का खूब प्यार मिलता है। दोनों की शादी को 10 साल पूरे होने वाले हैं। धोनी और साक्षी ने साल 2010 में 4 जुलाई को शादी रचाई थी। ये दोनों की लव मैरिज थी। फैन्स जितना प्यार धोनी को देते हैं, उतना ही प्यार उनकी वाइफ को भी देते हैं। दोनों की जोड़ी को फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

शादी के पूरे होने वाले हैं 10 साल

दोनों की शादी को भले ही 10 साल होने वाले हों, लेकिन अभी भी दोनों के बीच खूब प्यार है और ये साफ-साफ देखने को भी मिल जाता है। धोनी अपनी वाइफ साक्षी की अपने से भी ज्यादा केयर करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी फोटोज भी दिखाने वाले हैं, जिसे देख आपको समझ आ जाएगा कि धोनी साक्षी का कितना ख्याल रखते हैं। इन फोटोज को देख आप भी भगवान से अपने लिए महेंद्र सिंह धोनी जैसा ही पति मांगेंगे।

यह भी पढ़ें: विश्वविद्यालयों की बची परीक्षाएं 2 पालियों के स्थान पर 3 पालियों में होगी

साक्षी के जूते सही करते हुए धोनी की फोटो

महेंद्र सिंह इस फोटो में अपनी वाइफ के जूते सही करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देख कर ही पता लगता है कि धोनी वाकई में बहुत केयरिंग हैं। हालांकि आपको बता दें कि जब साक्षी धोनी ने इन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था तो उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ा था। उनके फैन्स ये फोटो देख काफी नाराज हुए थे।

लेकिन साक्षी पर इन बातों का कुछ असर न पड़ा। बल्कि उन्होंने ट्रोलर्स की जुबां बंद करने के लिए बाद में एक और फोटो शेयर की थी जिसमें महेंद्र सिंह धोनी उनकी वॉच को सही करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अब नहीं बचेंगे जमाती: क्राइम ब्रांच ने तैयार की 40 सवालों की लिस्ट, पूछताछ हुई शुरु

दोनों की बेटी जीवा धोनी

दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम जीवा धोनी है। धोनी की ही तरह उनकी बेटी भी जहां जाती है, वहां लाइमलाइट बन जाती है। जीवा की क्यूटनेस के सब दीवाने हैं।

आखिरी बार सेमीफाइनल मैच में खेलते नजर आए थे धोनी

धोनी के करियर की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेलेत हुए देखा गया था। उसके बाद अभी तक धोनी की क्रिकेट के मैदान पर वापसी नहीं हुई है। हालांकि वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हुए नजर आने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के चलते IPL को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

फैन्स उनकी मैदान पर वापसी का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना ये है कि धोनी कब फिर से क्रिकेट के स्टेडियम पर दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी में दवा की होम डिलीवरी, कई बड़े मेडिकल स्टोर्स को पैनल में किया गया शामिल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story