×

IPL 2023 MS Dhoni: आईपीएल के लिए महेंद्र सिंह धोनी क्यों है इतने जरुरी..? एक बार फिर पता चल गया

IPL 2023 MS Dhoni: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 3 रन से हरा दिया। यह मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए बेहद ख़ास था। धोनी इस मैच में चेन्नई की टीम के लिए 200वें मैच में कप्तानी कर रहे थे।

Suryakant Soni
Published on: 13 April 2023 9:20 AM GMT
IPL 2023 MS Dhoni: आईपीएल के लिए महेंद्र सिंह धोनी क्यों है इतने जरुरी..? एक बार फिर पता चल गया
X
IPL 2023 MS Dhoni

IPL 2023 MS Dhoni: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 3 रन से हरा दिया। यह मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए बेहद ख़ास था। धोनी इस मैच में चेन्नई की टीम के लिए 200वें मैच में कप्तानी कर रहे थे। हालांकि वो इस मैच में अपनी शानदार बल्लेबाज़ी के बावजूद टीम को नहीं जीता पाए। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा की जोड़ी संदीप शर्मा के खिलाफ आखिरी तीन गेंदों में सात रन नहीं बना पाई।

रिकॉर्ड 2.2 करोड़ लोगों ने जियो सिनेमा पर देखी धोनी की बैटिंग:

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धोनी ने सिर्फ 17 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 3 गगनचुंबी छक्कों के साथ एक चौका जड़ते हुए 32 रन बनाए। इस दौरान मैदान के साथ टीवी और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग का नया रिकॉर्ड बन गया। आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी कि जब धोनी बल्लेबाज़ी कर रहे थे तब उनको देखने के लिए 1.7 करोड़ लोगों ने जियो सिनेमा एप या वेबसाइट पर लाइव थे।आईपीएल 2023 में एक समय पर सबसे ज्यादा दर्शकों का यह नया रिकॉर्ड बन गया। इससे पहले भी अब तक सबसे ज्यादा लोगों ने जियो सिनेमा एप या वेबसाइट पर धोनी की बल्लेबाज़ी ही देखने का रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले हुए लखनऊ के खिलाफ मैच में धोनी की बल्लेबाज़ी दौरान रिकॉर्ड 1.7 करोड़ लोग जियो सिनेमा एप पर लाइव थे।

धोनी के लिए बेहद ख़ास था यह मुकाबला:

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला धोनी के लिए बेहद ख़ास था। इस मैच की शुरुआत में धोनी को सम्मानित किया गया। धोनी आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 200 मैचों में कप्तानी करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। धोनी को टीम के मालिक और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और आईसीसी के पूर्व चेयरमैन एन श्रीनिवासन ने सम्मानित किया।

धोनी नहीं दिला पाए अपनी टीम को जीत:

आईपीएल में इस समय हर दिन जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। बुधवार को चेन्नई के सामने राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक जीत दर्ज की। राजस्थान के लिए यह जीत आसान नहीं रही। जैसा पिछले कई मैचों से आईपीएल में होता आ रहा है वैसे ही इस मैच का परिणाम भी आखिरी गेंद पर ही निकला। लेकिन इस बार भाग्य ने चेन्नई का साथ नहीं दिया। अंतिम ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 21 रनों की दरकरार थी। संदीप शर्मा के सामने स्ट्राइक पर दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाज़ी कर रहे थे।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story