×

विराट कोहली ने धोनी को लेकर कर दिया ऐसा ट्वीट, लगने लगे तरह-तरह के कयास

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक मैच का फोटो ट्वीट किया है जिसमें उनके साथ महेंद्र सिंह धोनी भी हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर सवाल खड़ा कर रहे हैं कि क्या कोहली इसके जरिए कोई संकेत देने का प्रयास कर रहे हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 19 April 2023 4:39 PM GMT (Updated on: 19 April 2023 5:01 PM GMT)
विराट कोहली ने धोनी को लेकर कर दिया ऐसा ट्वीट, लगने लगे तरह-तरह के कयास
X

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक मैच का फोटो ट्वीट किया है जिसमें उनके साथ महेंद्र सिंह धोनी भी हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर सवाल खड़ा कर रहे हैं कि क्या कोहली इसके जरिए कोई संकेत देने का प्रयास कर रहे हैं।

विराट कोहली ने गुरुवार को अपने टि्वटर पर एक फोटो शेयर किया है। यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टी20 2016 के मैच की फोटो है। यह मुकाबला क्वॉर्टर फाइनल की तरह था। भारत ने इस मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें...J-K: बड़े हमले की साजिश नाकाम, 3 आतंकी गिरफ्तार, एक ट्रक हथियार बरामद

कोहली ने तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टैग करते हुए इस फोटो के साथ लिखा है कि इस मैच में मुझे इन्होंने फिटनेस टेस्ट की तरह दौड़ाया था। विराट के इस ट्वीट की टाइमिंग थोड़ी हैरान कर रही है। इस ट्वीट के बाद धोनी के रिटायरमेंट की अटकलें तेज हो गई हैं। बता दें कि धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास की घोषणा कर चुके हैं।

30 वर्षीय कोहली ने ट्वीट के साथ लिखा, 'यह एक मैच है जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। इस इंसान ने मुझे फिटनेस टेस्ट की तरह दौड़ाया।' वह खास रात थी। तस्वीर में मैच खत्म होने के बाद कोहली घुटने पर बैठकर जश्न मना रहे हैं और धोनी उनकी ओर बढ़ रहे हैं।

यह मैच मोहाली में खेलाया गया था। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवरों में 160 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया था।

यह भी पढ़ें...HP प्लांट में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, कई गांव कराए जा रहे खाली

इस मैच में कोहली ने 51 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए वहीं धोनी ने 10 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 18 रनों की पारी खेली। दोनों ने 67 रनों की नाबाद साझेदारी की थी।

इस मुकाबले में भारत मुश्किलों का सामना कर रहा था। भारत का युवराज सिंह (21) के रूप में चौथा विकेट गिरा था। तब टीम का स्कोर 14 ओवर में 94 रन था। कोहली का साथ देने के लिए तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आए थे। कोहली उस समय 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत को तब जीत के लिए 6 ओवरों में 67 रनों की दरकार थी।

यह भी पढ़ें...मिलेंगे 3000! मोदी लाए बड़ी खुशखबरी, तुरंत देखें यहां

कोहली और धोनी ने विकेटों के बीच बहुत अच्छी दौड़ लगाई। उन्होंने बहुत तेज एक-दो रन भागे। धोनी और कोहली दोनों ही विकेट के बीच सर्वश्रेष्ठ रनर्स में शुमार हैं।

कोहली ने एक ही ओवर में चार बार डबल (दो रन) लेकर दिखाया कि उनकी फिटनेस कितनी कमाल की है। इसके अलावा उन्होंने नाथन कूल्टर नाइल और जेम्स फॉकनर की गेंदों पर बाउंड्री भी लगाईं। भारत ने आखिर में पांच गेंद बाकी रहते मुकाबला जीत लिया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story