×

धोनी ने बेटी जीवा को बैठा कर दौड़ाई बाइक, तभी कड़कने लगी बिजली, देखें Video

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  को क्रिकेट के अलावा एक और चीज के लिए क्रेजी है वो है बाइक। धौनी की बाइक प्रेम जगजाहिर है। गाड़ियों के शौकीन धोनी के पास  बाइक्स की लंबी लिस्ट है।

suman
Published on: 3 Jun 2020 1:45 PM GMT
धोनी ने बेटी जीवा को बैठा कर दौड़ाई बाइक, तभी कड़कने लगी बिजली, देखें Video
X

रांची : इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के अलावा एक और चीज के लिए क्रेजी है वो है बाइक। धौनी की बाइक प्रेम जगजाहिर है। गाड़ियों के शौकीन धोनी के पास बाइक्स की लंबी लिस्ट है। धोनी के पास कई कारें और सुपरबाइक्स हैं। जिसे मौका पाते ही अपने होम टाउन की सड़कों में दौड़ाते हैं।

यह पढ़ें...पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया, तीन लाख लोगों की ऐसे मदद

अभी हाल में धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ फार्म हाउस के अंदर बाइक पर चलाते नजर आ रहे हैं। जिस समय धोनी बाइक राइड का मजा ले रहे थे उस समय रांची में काले बादल छाए हुए दिखाई दिए और आसमान में बिजली भी कड़क रही थी।आइपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने इस वीडियो को शेयर किया है।

धोनी और जीवा का वीडियो शेयर करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने कैप्शन में लिखा, 'जब क्रेजी लाइटिंग और खुशी एक साथ मिलते हैं। ' इससे पहले भी जीवा और धोनी कई बार बाइक राइड करते हुए नजर आए।

यह पढ़ें...90वीं जयंती पर जॉर्ज के दो प्रसंग, जिनसे खुलते हैं बहुत से राज

बता दें कि धोनी केवल बाइक ही नहीं ट्रैक्टर भी चला रहे हैं। धोनी को रांची की सड़कों पर ट्रैक्टर दौड़ाते देखा गया। महेंद्र सिंह धोनी ने यह ट्रैक्टर अपने फार्म हाउस के लिए खरीद लिया है ट्रैक्टर चलाने के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक शख्स मौजूद हैं, जो उन्हें ट्रैक्टर के फंक्शन के बारे में माही को समझा रहे हैं। साथ ही धोनी को गियर और बाकी लीवर के बारे में बता रहे हैं।



देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story