×

अब धोनी ने शुरु की ट्रेनिंग, दिए कमबैक के संकेत

महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने होम टाउन रांची में प्रैक्टिस तो शुरु कर दी है, लेकिन पूर्व कप्तान ने अगले महीने वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए अभी तक हामी नहीं भरी है।

Shreya
Published on: 15 Nov 2019 11:57 AM GMT
अब धोनी ने शुरु की ट्रेनिंग, दिए कमबैक के संकेत
X

महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने होम टाउन रांची में प्रैक्टिस तो शुरु कर दी है, लेकिन पूर्व कप्तान ने अगले महीने वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए अभी तक हामी नहीं भरी है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी, जिन्होंने इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है, उन्होंने गुरुवार को रांची में जेएससीए स्टेडियम में एक प्रैक्टिस सेशन खेला। जो उनके वापसी का संकेत दे रहा है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की चाल बदली: आखिर क्यों भारत के सामने फैला रहा हाथ

हालांकि, वो 6 दिसंबर से मुंबई में शुरु हो रहे वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज और ODI का हिस्सा नहीं होंगे। बीसीसीआई ने शुक्रवार को ये जानकारी एक न्यूज एजेंसी के साथ शेयर करते हुए कहा कि, वो वेस्ट इंडीज सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

जब से टीम इंडिया वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल में न्यूजीलैंड से ही हारी, तब से ही धोनी के भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन खिलाड़ी ने खुद कभी इस पर अपनी बात नहीं रखी है।

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के लिए ऋषभ 20-20 ओवर्स के लिए पहली पसंद बन गए हैं।

मेजबान प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स चाहते थे कि, धोनी बांग्लादेश के खिलाफ 22 से 26 नवंबर तक होने वाले भारत के पहले दिन रात टेस्ट मैच का हिस्सा बने, लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि वह बीसीसीआई के अनुबंधित खिलाड़ी बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: इस देश में विमान से गिराए गये सैकड़ों खतरनाक बम, लोगों का हुआ ये हाल

Shreya

Shreya

Next Story